शनिश्चरी अमावस्या आज
शनिश्चरी अमावस्या आजSocial Media

शनिश्चरी अमावस्या आज, तिल तेल से होगा भगवान शनि का अभिषेक

श्रद्धाभाव के साथ शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या मनाई जाएगी। इसे वैशाख अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन शनिवार होने से इसे शनिश्चरी अमावस्या माना जाएगा।

राज एक्सप्रेस। श्रद्धाभाव के साथ शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या मनाई जाएगी। इसे वैशाख अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन शनिवार होने से इसे शनिश्चरी अमावस्या माना जाएगा। साल में होने वाली 12 अमावस्या में शामिल शनिश्चरी अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान व दान पुण्य करने का विधान है। वहीं इस दिन लोग पूर्वजों के निमित्त हुते तर्पण व पिंडदान आदि भी करते हैं। अमावस्या पर शनि मंदिरों में पूजा के लिए भीड़ रहेगी। इस दिन भी लोग पवित्र नदियों में स्नान कर दान पुण्य करेंगे। तो वहीं राजधानी के शनि मंदिरों में विशेष-पूजा-पाठ व अनुष्ठान होंगे। श्रध्दालु जीवन में आई मुसीबतों से मुक्ति के लिए लोग शनिदेव की आराधना करेंगे। शनि मंदिरों में तेल-तिल से अभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगेगी। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि वैशाख में शनिश्चरी अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

शनिदेव के पूजन से होता है कष्टों का निवारण :

पं. श्री दुबे के अनुसार जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, महादशा चल रही है या उनकी जन्मकुंडली में शनि वक्री अवस्था में है उन्हें शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव की पूजा आराधना अवश्य करना चाहिए। इससे कष्ट का निवारण होता है। शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को तेल, काले उड़द, काले तिल, काला कपड़ा आदि चढ़ाना चाहिए। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के साथ गरीब, अपाहिजों व कुष्ठ रोगियों को तिल या सरसों के तेल से बने व्यंजनों का भोजन कराना चाहिए। इसके अलावा पितरों की शांति के लिए घर पर पंडित द्वारा तर्पण कराकर ब्राह्मणों को भोजन करवाकर यथाशक्ति दान-दक्षिणा देना लाभप्रद रहता है।

राजधानी के इन मंदिरों में होगा हवन पूजन :

शनि अमावस्या पर राजधानी के सभी शनि व हनुमान मंदिर में हवन व पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। भक्त शनिदेव का व्रत पूजन और तेलाभिषेक करेंगे। इसी के तहत राजधानी भोपाल में नेहरु नगर स्थित नवग्रह शनि मंदिर में शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर भगवान शनि देव का तेलाभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा माता मंदिर,होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर व न्यू मार्केट व तलैया स्थित काली माता मंदिर और कमला पार्क स्थित शनि धाम मंदिर में विशेष पूजा-पाठ व हवन किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com