Chandra Grahan 2022
Chandra Grahan 2022सांकेतिक चित्र

कब से लग रहा है चंद्र ग्रहण? जानिए देश के किस हिस्सों में देख सकेंगे लोग?

आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण को मानव जाति के लिए काफी अहम माना जाता है। कहा जाता है कि इस तरह के ग्रहण का सभी पर अलग असर होता है।

राज एक्सप्रेस। आज 8 नवम्बर को इस साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज ही के दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा भी है। वहीं पुराणों के अनुसार देखा जाए तो हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर कई प्रथाएँ और कथाएँ भी मौजूद हैं। वैसे इस बात से विज्ञान भी कभी इनकार नहीं कर पाया है कि ग्रहण एक तरह की महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। माना जाता है कि जब राक्षसों के देवता राहु, चंद्र और सूर्य को अपने मुंह में जकड़ लेते हैं तब चंद्र ग्रहण होता है। इसे नकारात्मकता से भरपूर और बुरी ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाला भी कहा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि राहु को बुराई का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

कब है चंद्र ग्रहण?

हमारे देश में आंशिक चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से शुरू हो रहा है। जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से हो रही है। ग्रहण को लोग शाम 5 बजकर 20 मिनट पर देख सकते हैं जो कि 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। इसके साथ ही बता दें कि आज सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर सूतक लग रहा है।

भारत में कहाँ पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

हमारे देश के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण को आंशिक रूप से देखा जा सकता है। इन हिस्सों में आसाम, मेघालय, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखण्ड़, पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com