भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबरSocial Media

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1525- मुगल शासक बाबर ने भारत मे सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया था।

1558- महारानी मैरी ट्यूदोर निधन के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी थी।

1869- दस साल के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया था।

1922- चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमेरिकी चिकित्सक स्टैनले कोहेन का जन्म हुआ था।

1928- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ था।

1932- तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई थी।

1933- अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी थी।

1939- नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में घुसकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्‍चों की याद में 17 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस’ मनाया जाता है।

1966- भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

1970- सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ च्रदमा पर उतरा था।

1999- अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी थी।

2006- अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी थी।

2012- भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ था।

2013- रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत हुई थी।

2015- विश्व हिन्दू परिषद के 20 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का निधन हुआ था ।

2019- श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव में गोटाबाया राजपक्ष विजयी हुये थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com