साप्ताहिक राशिफल : जाने कैसा होगा आपका आने वाला सप्ताह!

जानिए इस सप्ताह आपके सितारे और आपकी राशियां क्या बात रही हैं आपके भविष्य के बारे में...
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफलKshitij Vyas

मेष :
आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपकी रिस्क लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं, लेकिन अभी उसके लिए समय ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

वृष :
आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप खुद पर ध्यान देंगे। अपनी वाणी और अपने व्यवहार पर ध्यान देने से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। स्थितियों में बदलाव होगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार का कोई मसला आपके सामने आ सकता है। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा। प्रेम जीवन वालों को भी सुखद अनुभव होंगे।

मिथुन :
सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। खर्चे काफी रहेंगे लेकिन दो दिन बाद खर्चों में कमी आएगी और इनकम बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लाइफ में सामंजस्य बिठा पाएंगे, जिससे कोई बड़ा निर्णय लेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले को अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको मेहनत पर जोर देना होगा।

कर्क :
आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। शुरुआत अच्छी रहेगी खर्चों में बढ़ोतरी होने से दिक्कत होगी। इनकम सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे इनकम बढ़ेगी। व्यापार के लिए उतार-चढ़ाव भरा है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह :
आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ इनकम बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका आप को फायदा मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए अच्छा है। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आ सुखद नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई नई चीज आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

कन्या :
आपके लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी फायदे होंगे। आपका बिजनेस ग्रोथ करेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें होंगी। सेहत कमजोर रहेगी।

तुला :
आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले को सुखद नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आप बेवजह की चिंताओं में लगे रहकर स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे।

वृश्चिक :
आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान देना होगा।

धनु :
आपके लिए सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ नई बातें जानने सुनने को मिलेंगे, जिन्हें समझाने का प्रयास करना होगा। प्रेम जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी लेकिन आपका प्रिय कुछ घमंडी व्यवहार करेगा, जो आपको अच्छा नहीं लगेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर :
आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दो दिन बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस करेंगे। काम के सिलसिले में सुखद नतीजे मिलेंगे।

कुंभ :
आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इससे अंदर से खुशी महसूस होगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल बहलाएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी का भाग्य आपके भाग्य को चमकाने मदद करेगा। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन :
आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।गुरुवार से ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ी रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com