साप्ताहिक राशिफल : क्या कह रही सितारों की चाल, उपाय से सुधारों बिगड़ी चाल

साप्ताहिक राशिफल : कैसा रहेगा आपका सप्ताह? लॉकडाउन के दौरान आपका और आपके परिवार का कैसे बीतेगा यह सप्ताह? जानिए साप्ताहिक राशिफल में अधिक लाभ प्राप्ति के उपाय।
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफलKshitij Vyas

मेष :

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। अनायास रूप से धन की प्राप्ति होगी। बिगड़े काम सुधरेंगे। कर्ज में दिया हुआ रुपया-पैसा वापस लौट सकता है।

उपाय :

शिवलिंग और नाग देवता को शहद अर्पित करने से अधिक लाभ होगा।

वृषभ :

वृषभ राशि वालों का वाणी दोष दूर होगा। वाणी में शक्ति आने से रिश्ते सुधरेंगे। आपकी जुबान से निकली बात सच होंगी। साथ ही धन जमा करने की योजनाएं प्रबल होंगी। निवेश के मामले में भी बड़ा लाभ होने की पूरी संभावना है।

उपाय :

दूध में बताशा मिलाकर शिवलिंग और नाग देव को चढ़ाने से लाभ बढ़ेगा।

मिथुन :

मिथुन राशि में राहु बैठे हुए हैं। केतु और गुरु की दृष्टि भी है। विदेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लंबे वक्त से अटके काम बनेंगे।

उपाय :

बेलपत्र की माला पर लाल सिंदूर लगाकर शिवलिंग और नाग देव को चढ़ाने से दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे।

कर्क :

कर्क राशि के 12वें भाव में राहु है। जीवन में चल रही दिक्कतों को दूर होंगी, चैन की नींद ले सकेंगे। पिछले काफी समय से बढ़ रहे खर्चों पर लगाम लगेगी। ऋण दोष और शत्रुओं से संभलकर रहना होगा।

उपाय :

सावन के महीने में शिवलिंग और नाग देव को आम का रस अर्पित करने से लाभ होगा।

सिंह :

सिंह राशि वालों की कुंडली में भी धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। यह योग मकान, दुकान या प्रॉपर्टी में निवेश का शुभ मुहूर्त लेकर आया है।

उपाय :

शिवलिंग और नाग देवता को सफेद फूल और मिठाई अर्पित करें।

कन्या :

कन्या राशि वालों को वाहन का सुख मिलता दिखाई दे रहा है। घर में अच्छा माहौल रहेगा. छोटी-मोटी यात्राएं भी आप इस दौरान कर सकते हैं। हालांकि धन लाभ के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है।

उपाय :

हरे धागे में फल बांधकर नाग-नागिन को चढ़ाने से सफलता मिलेगी।

तुला :

तुला राशि वालों के लिए राहु और केतु दोनों बड़े लाभप्रद हैं। केतु ना सिर्फ आपको धन देगा, बल्कि नौकरी और व्यापार में आ रही मुश्किलों को दूर भी करेगा।

उपाय :

जल में काले तिल घोलकर शिवलिंग और नाग देवता का अभिषेक करने से धन लाभ की स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक :

वृश्चिक राशि से साढ़े साती जा चुकी है। इस राशि के लोगों का अच्छा समय आने वाला है। नौकरी, व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। धन के मामले में भी लाभ हो सकता है।

उपाय :

शिवलिंग और नाग देवता को शहद अर्पित करने से अधिक लाभ होगा।

धनु :

धनु राशि पर स्वराशि का गुरु और केतु बैठा हुआ है. इस राशि वालों के लिए तो यह सप्ताह ज्यादा खास रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। वित्तीय योजनाएं लंबे समय तक लाभ देंगी।

उपाय :

पीले धागे में चांदी के नाग-नागिन बांधकर चढ़ाएं. साथ ही गुड़ अर्पित करने से लाभ होगा।

मकर :

मकर राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है, लेकिन इस राशि में साढ़े साती चल रही है। धन के मामले में स्थिति सामान्य ही रहने वाली है।

उपाय :

काले वस्त्र में जौं बांधकर चढ़ाने से आपके संकट कम हो सकते हैं।

कुंभ :

कुंभ राशि में भी शनि की साढ़े साती चल रही है। कष्टों से निवारण होगा. सेहत अच्छी हो जाएगी, क्रोध में कमी आएगी, रिश्तों में सुधार होगा। धन के मामले में स्थिति सामान्य ही रहेगी।

उपाय :

ठंडे पानी में सेब या किसी दूसरे फल का रस मिलकर अभिषेक करने से लाभ होगा।

मीन :

मीन राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं। शादी-विवाह के मामले में भी यह योग काफी फलदायी नजर आ रहा है।

उपाय :

आम के रस में बताशे मिलाकर शिवलिंग और नाग देवता का अभिषेक करने से लाभ मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com