
राज एक्सप्रेस। प्यार में क्रश का मतलब तो आप सभी समझते होंगे। जब कोई लड़का या लड़की किसी की तरफ आकर्षित होने लगता है, दिल ही दिल में प्यार करने लगता है, लेकिन कह नहीं पाता, उसे क्रश कहते हैं। वैसे तो हमें किसी भी उम्र में किसी पर क्रश हो सकता है, लेकिन टीनएजर्स में इसका अहसास बहुत जल्दी होता है। वे ज्यादातर अपने कलीग या बेस्ट फ्रेंड पर फिदा हो जाते हैं। ऐसे में कोई ऐसा भी हो सकता है, जिसे आप पर क्रश हो। आपके ही बेस्ट फ्रेंड या कलीग के मन में अचानक से आपके लिए प्यार वाली फीलिंग पैदा होने लगे, लेकिन आप इससे सहमत नहीं हैं। चूंकि वो लड़का या लड़की आपकी दोस्त है, इसलिए मना करके आप उसके दिल को ठेस नहीं पहुंचाना चाहेंगे। लेकिन ऐसे व्यक्ति के साथ कैसे डील करना है, ये जानना जरूरी है। यहां हमने कुछ ऐसे तरीके बताए हैं, जिससे आप उसे ना भी कह देंगे और उसे अपमानित भी महसूस नहीं होगा।
इसका सबसे पहला नियम है, चीजों को आदर्शवादी बनाएं। हो सकता है कि आपसे उसका रिलेशनशिप बहुत अच्छा हो, लेकिन अगर यह गलत दिशा में जा रहा है, तो इसे थोड़ा कम कर दें। उन चीजों से दूरी बना लें, जो आप विशेषतौर पर उनके साथ करते हैं। कुछ समय के लिए आप उसके साथ अकेले घूमने के बजाय ग्रुप में जाएं। इससे गलत सिग्नल भेजने की संभावना कम हो जाएगी।
आप उनसे दूरी बनाना चाहते हैं, इसका अहसास उसे नहीं होना चाहिए। जब भी आप उससे मिलें, अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातचीत करने के बजाय अपने गोल्स और प्लान को लेकर डिस्कशन करें।
हमारा उसूल होता है कि अपने दोस्तों के लिए हम हमेशा ही मौजूद होते हैं। लेकिन इसका नतीजा आप देख चुके हैं। आप में से एक को सेाचना पड़ रहा है कि इसमें दोस्ती के अलावा और भी कुछ है। लेकिन अगर आपके दोस्त को आप पर क्रश है, तो अपने इस उसूल में थोड़ा बदलाव कर लें। उसके फोन का बहुत जल्दी जवाब न दें , न ही उनके कहने पर एक बार में कहीं जाने के लिए हां कहें। मैसेज का कभी देर से जवाब देना रिश्तों में बैलेंस बनाए रखने के लिए अच्छा होता है।
सिर्फ इसलिए कि उन्हें आप पर क्रश है, ऐसा नहीं है कि आप किसी और से रिलेशनशिप में नहीं हो सकते। जाहिर है आप अपने दोस्त को परेशान नहीं करना चाहते। ऐसे में आप दिखाएं कि आपको किसी और में दिलचस्पी है। अगर वे इसे अच्छी तरह से समझ लेता है, तो यह बहुत अच्छा है। वरना ये कभी ना सोचें कि आपने कभी कुछ गलत किया है।
जब आप उसे टाल नहीं सकते, तो उसका ध्यान भटकाएं। इसके लिए आप कोई भी बात कर सकते हैं। आप चाहें, तो किसी और व्यक्ति के बारे में बात करें, जिसे वो थोड़ा बहुत पसंद करते हों।
अगर आपको अहसास हो गया है कि वो आपसे प्यार करता है और आप ना कहना चाहते हैं, तो बेवजह चीजों को खींचें नहीं। बहुत ज्यादा इंतजार कराने पर वह पॉजिटिव रिप्लाई की उम्मीद कर बैठेगा और फिर आपके ना कहने पर उसका दिल बुरी तरह टूट जाएगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।