Beauty Tips: इन दिनों ट्रेंड में है कलरफुल काजल

आंखों को अलग व नया लुक देेने के लिए ब्लैक कलर के काजल के अलावा कलरफुल काजल ब्लू, ग्रीन, पर्पल, व्हाइट, मेजेंटा, सिल्वर, गोल्डन काजल ट्रेंड में चल रहेे है।
Beauty Tips: इन दिनों ट्रेंड में है कलरफुल काजल
Beauty Tips: इन दिनों ट्रेंड में है कलरफुल काजलNeha Srivastava - RE

राज एक्सप्रेस। आंखों में लगाएं जाने वाले काजल के कुछ खास और बेस्ट टिप्स, जो आपकी खूबसूरत आंखों को आकर्षक बनाता है, लेकिन क्‍‍‍या आप जानतेे है, इन दिनों ब्लैक कलर के अलावा कलरफुल काजल (ब्लू, ग्रीन, पर्पल, व्हाइट, मेजेंटा, सिल्वर, गोल्डन कलर के काजल) की डिमांड लगातार बढ़ रही है, साथ ही कॉफी ट्रेंड में भी चल रहा है और जब दुनिया इतनी आगे निकल रही है तो फिर आप इतने पीछे क्‍यों, आप भी अपनी आंखों मेें कलरफुल काजल ट्राय करें और स्‍टाइलिश दिखेें।

यह है बेहतरीन कलर के काजल :

कॉस्मेटिक्स शॉप में ब्लैक कलर के काजल के अलावा जेड ब्लैक कलर, ग्रीन, ब्लू, फिरोजी, डार्क ब्राउन, व्हाइट, मजेंटा, लाइट पिंक, सिल्वर, गोल्डन, ग्रे कलर और लॉन्ग लास्टिंग नेवी ब्लू कलर के काजल शामिल है। आंखों का शाइनी लुक दिखाने के लिए आप कलरफुल काजल लगा सकती हैं।

काजल फैले तो क्या करें :

आंखों में काजल लगाएं जाने के बाद आपकी आंखें और भी आकर्षक नजर आती हैं, शायद ही कोई लड़की हो, जो काजल ना लगाती हो, अधिकतर सभी लड़कियां काजल लगाती ही हैंं, पर कई बार कुछ लोगों का काजल फैल जाता है और काजल सही तरीके से भी नहीं लगाएं जाए तो आंखों का लुक खराब हो जाता है। इसी का ध्‍यान रखते हुए हम आपके लिए यह टिप्‍स भी लाएं हैं, जिससे आपका काजल नहीं फैलेेेेगा और काफी समय तक काजल लगा रहेगा। इसके लिए आप यह टिप्‍स फॉलो करें।

काजल लगाने का बेस्ट तरीका :

  1. काजल लगाने से पहले आप अपना चेहरा टोनर से साफ करे, जिससे त्वचा पर मौजूद तेल साफ हो जाएगा व काजल फैलने का डर भी नहीं रहेगा।

  2. आंखों को साफ करने के लिए आप कॉटन या वेट टिश्यू पेपर का इस्‍तेमाल करें।

  3. काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे ब्रश या स्पंज की मदद से थोड़ा पाउडर लगा लें।

  4. काजल हमेशा वाटर प्रूफ ही लगाएं, क्‍योकि ये फैलता नहीं है।

  5. काजल के रंग के शेड का ही आईलाइनर लगाकर काजल लगाने से भी यह कम फैलता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com