मन को शांत रखने के लिए ये तरीके
मन को शांत रखने के लिए ये तरीकेImage by RENE RAUSCHENBERGER from Pixabay

मन को शांत रखने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

खुद को शांत रखना और डट कर परेशानियों का सामना करना और फिर उन्हें सुलझा लेना। लेकिन परेशानी में खुद को शांत कैसे किया जाए? आइये जानते है-

राज एक्सप्रेस। हम सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। लेकिन अहम बात ये हैं कि, हम परेशानी के समय परिस्थितियों से कैसे निपटते हैं। तो जब आप परेशानी के दौर से गुजरते हैं, तब क्या करते हैं? उनसे भागने की कोशिश करते हैं, या खुद को शांत रखते हुए उनका हल निकल लेते हैं! यकीनन इसका दूसरा विकल्प ही सही है, खुद को शांत रखना और डट कर परेशानियों का सामना करना और फिर उन्हें सुलझा लेना। लेकिन परेशानी में खुद को शांत कैसे किया जाए? आइये जानते है-

कामकाजी लोगों के लिए तनाव का सबसे बड़ा कारण है अधूरा काम, यानी कुछ कारणों से समय पर काम पूरा नहीं हो पाता और इससे तनाव होता है। तनाव से बचने का सबसे आसान तरीका यह भी है कि आप अपना काम समय पर पूरा करें। उस काम को करने की कोशिश न करें जो आपके बस में नहीं है। कई बार दिखावे के चक्कर में लोग अधिक काम करने की ठान लेते हैं और अधूरा रहने पर तनावग्रस्त हो जाते हैं। इससे बचने की जरूरत है। जानिए, किन योगासान से आप रोज के तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।

तनाव दूर कर के मन को शांत रखने के उपाये-

1. ध्यान-

ध्यान योग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। ध्यान अर्थात मेडिटेशन कमाल की चीज है। ये ना सिर्फ आपके शरीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। ध्यान योग का प्राचीन विज्ञान है जो मन को शांत और सुखदायक अनुभव प्रदान करता है, यह आपके मन से नकारात्मक विचारों को दूर करता है। ध्यान आपके मस्तिष्क को स्वस्थ करने और बेहतर प्रदर्शन में मदद करने के विभिन्न तरीको में से एक हैं।

2. रनिंग-

एक्सरसाइज के लिए रनिंग को सबसे अच्छा तरीका माना गया है गति, फोकस, विनियमित श्वास, और शारीरिक श्रम के मिश्रण वाली रनिंग मन से नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए एक आदर्श तरीका है। रनिंग करते हुए जैसे-जैसे आपका पसीना बाहर निकलता है और दिल की धड़कनें तेज होती हैं, सारी परेशानियां भी बाहर निकल जाती हैं।

3. रीडिंग-

कभी-कभी अपना दिमाग शांत करने का सबसे बेहतर तरीका होता है, कि कोई पसंदीदा विषय की किताब लेकर पढ़ना शुरू किया जाए। क्योंकि हम हमेशा विश्रामावकाश के लिए समय नहीं निकाल पाते, तो बुक रीड़िग एक कमाल का विकल्प होता है। इससे न सिर्फ बहुत कुछ सीखने को मिलता है, बल्कि जीवन के प्रति एक नया नज़रिया भी बनता है।

4. तीव्र वर्कआउट-

यदि आप परेशान हैं और गुस्से में हैं तो आपको थोड़ा पसीना बहा लेना चाहिए । लेकिन हमेशा जिम जाने के लिए खुद को प्रेरित करने करना और समय निकालना मुश्किल हो सकता है, ये गुस्से को काबू में करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है जो काफी मुश्किल होता है।

5. पर्वतारोहण-

शांती प्राप्त करने के लिए सबसे बेहतरीन जगह प्रकृति (पर्वतारोहण) की गोद ही होती है। इस जगह मन की उलझनों को निकाल फैंकने के लिए बस थोड़ा समय निकालें,जिससे आप यहाँ जाकर मन को शांत कर सकते है अपना ट्रेवल बैग उठाएं और निकल पड़े पहाड़ों पर पर्वतारोहण के लिए। गुस्से में खुद को काबू में करने का यह सबसे बेहतरीन जगह है।

6. लेखन-

मन को शांत करने के लिए आप अपनी डायरी में भी मन की बाते लिख सकते है। इससे आपका मन शांत होता है और आप सही फैंसले लेने के काबिल बनते हैं। अगर आपको लिखने का शौक है तो आप अपने मन की सभी बाते लेख कर परेशानी को दूर कर सकते है। और अपने मन को शांत कर सकते है।

7. तकनीक से दूरी-

हम ये स्वीकार करते हैं कि वर्तमान में मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहना शायद संभव नहीं है। लेकिन इससे कुछ हद तक दूरी तो बनाई जा सकती है। क्योकि तनाव के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार कारकों में यह भी है। इसलिए कोशिश करें कि 24 घंटे में कुछ घंटे ही मोबाइल पर बितायें।

जिंदगी में तनाव इस कदर बढ़ता जा रहा है कि वह हमारे दिमाग के साथ साथ शरीर को भी नुकसान पहुंचाने लगता है। इसलिए बिगड़ती सेहत को रोकने के लिए जरूरी है दिमाग को शांत रखना। ये योगासान करके रोज के तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।

  • अंजलि मुद्रा

  • सुखासन

  • मर्जरी आसन

  • पश्चिमोत्तनासन

  • जानू शीर्षासन

  • सालांब शीर्षासन

  • बालासन

  • शवासन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com