आज का इतिहास

भारत और विश्व इतिहास में 19 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
आज का इतिहास
आज का इतिहासSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत और विश्व इतिहास में 19 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1389: दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय की हत्या हुई।

1473: प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म।

1630: मराठा शासक शिवाजी का जुन्नेर में जन्म।

1719: मुगल शासक फर्रुखसियार की हत्या हुई।

1891: अमृत बाज़ार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।

1915: महान स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।

1956: भारत के प्रसिद्ध विद्वान एवं विचारक नरेन्द्र देव का निधन।

1978: प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन।

1986: देश में पहली बार कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई।

1992: प्रसिद्ध भारतीय चित्रकारनारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन।

1993: हैती के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज डूबा।

1997: चीनी राजनीति के शिखर पुरुष देंग थ्याओं फिंग का निधन।

1999: डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।

2001: ब्राजील की जेलों में दंगे, आठ मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया।

2000 : तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।

2003: संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इकबाल शेख और उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।

2004: कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।

2006: पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।

2019: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक नामवर सिंह का निधन।

इस प्रकार से उपरोक्त समस्त महत्वपूर्ण घटनाएं आज की तारीख में घटी हैं।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co