7 बड़े क्षेत्रों में 3.64 करोड़ लोग बेरोजगार : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।
7 बड़े क्षेत्रों में 3.64 करोड़ लोग बेरोजगार : प्रियंका गांधी
7 बड़े क्षेत्रों में 3.64 करोड़ लोग बेरोजगार : प्रियंका गांधीSocial Media

राज एक्सप्रेस। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर घटती नौकरियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पिछले पांच वर्षों में 3.64 करोड़ नौकरियां जाने से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर प्रियंका गांधी ने दावा किया कि इतने बड़े पैमाने पर रोजगार खत्म होने की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार नौकरियों पर बात करने से कतराती है।

प्रियंका गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया

नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है 3 करोड़ 64 लाख बेरोजगार लोग। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।

इससे पहले भी प्रियंका गांधी घटती नौकरियों और बढ़ती बेरोजगारी पर मोदी सरकार पर निशाना साध चुकी हैं।14 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बढ़ते विरोध और लगातार ऊंची हो रही महंगाई की दरों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

विपक्ष का कर्तव्य होता है कि, सरकार की कमियां निकाल कर उन मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान लेकर जायें जिसके कारण जनता परेशान है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेरोजगारी और महगांई के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाने से जनता को विपक्ष में एक उम्मीद की किरण नज़र आ रही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com