जौनपुर में 586 महिलाएं चुनी जाएंगी ग्राम प्रधान

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1740 ग्राम प्रधान की सीटों में से 586 महिलाएं प्रधान चुनी जाएगी।
जौनपुर में 586 महिलाएं चुनी जाएंगी ग्राम प्रधान
जौनपुर में 586 महिलाएं चुनी जाएंगी ग्राम प्रधानSocial Media

राज एक्सप्रेस। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1740 ग्राम प्रधान की सीटों में से 586 महिलाएं प्रधान चुनी जाएगी। जिले में कुल 1740 ग्राम प्रधान की सीटों में 518 अनारक्षित हैं वहीं महिलाओं के लिए 283 सीटें निर्धारित की गई है जिसमें अनुसूचित जाति महिला 138 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 245, पिछड़ी जाति के लिए 311 सिटी और पिछड़ी जाति महिला के लिए 165 सीटें शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि जिले में 1740 ग्राम पंचायतों में इस बार महिला एवं के साथ ही सभी वर्ग की महिलाओं को देखते हुए 586 ग्राम पंचायतों को उनके लिए आरक्षित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के 83 वार्डो की आरक्षण सूची के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए 07, अनुसूचित जाति के लिए 12, पिछड़ी जाति महिला के लिए 08, पिछड़ी जाति के लिए 14, महिला के लिए 13 और अनारक्षित 29 सीटे हैं उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की सीट को महिला के लिए आरक्षित किया है। जिले में अब चौथी बार कोई महिला जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन होंगी ।

ज्ञातव्य हो कि पहली बार श्रीमती कमला सिंह, दूसरी बार श्रीमती कलावती यादव, तीसरी बार श्रीमती अनीता सिद्धार्थ अध्यक्ष का पद संभाल चुकी है। अब चौथी बार कोई महिला अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगी।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com