आप नेता संजय आजाद ने भाजपा पर कसा तंज
आप नेता संजय आजाद ने भाजपा पर कसा तंजSocial Media

आप नेता संजय आजाद ने भाजपा पर कसा तंज और बताया मोदी सरकार में कैसे बढ़ी महंगाई

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आज़ाद ने कहा- जब से अरविंद केजरीवाल जी ने मोदी सरकार की सच्चाई जनता के सामने रखी है, तब से BJP के बड़े-बड़े नेता और मंत्री बौखला गए हैं।

दिल्ली, भारत। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आज़ाद ने आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

BJP के बड़े-बड़े नेता और मंत्री बौखला गए हैं :

इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आज़ाद ने कहा- जब से अरविंद केजरीवाल जी ने मोदी सरकार की सच्चाई जनता के सामने रखी है, तब से BJP के बड़े-बड़े नेता और मंत्री बौखला गए हैं, एक ही सवाल है- "अपने मित्रों का आपने 11 Lakh Crore माफ़ कर दिया और आम आदमी के दूध, दही, छाछ, दवाइयों पर Tax? जनता पर महंगाई की मार क्यों?"

Modi जी जनता के पैसे से हज़ारों करोड़ के Plane और 12 Cr की गाड़ी में घूमते हैं, आपके CM Helicopter में उड़ते हैं, MP/MLAs को बंगले और Free बिजली-पानी मिलता है जब Kejriwal जी फ़्री बिजली-पानी-शिक्षा देते हैं तो आप मुफ़्त की रेवड़ी बोल उसी जनता को अपमानित करते है।

संजय आज़ाद

आगे उन्होंने कहा- मोदी सरकार में कैसे बढ़ी महंगाई-

2014 2022

Oil: ₹52 ₹180

LPG: ₹414 ₹1080

Diesel: ₹57 ₹90

Petrol: ₹71 ₹97

800 दवाओं पर 11% GST बढ़ाई

DHFL ने BJP को 29 Crore चंदा देकर 42,817 करोड़ का घोटाला किया।

BJP नेताओं का झूठ- 8 लाख करोड़ वापस आ गया :

प्रेस कॉन्फस के दौरान आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आज़ाद ने आगे यह भी कहा, RTI का ख़ुलासा- Modi Govt ने दोस्तों का 11 लाख करोड़ माफ़ किया। BJP नेताओं का झूठ- 8 लाख करोड़ वापस आ गया। Modi के केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री Bhagwat Karad ने Parliament में कहा - 5 वर्ष में केवल ₹86,986 Crore ही वसूला। 'FREE की रेवड़ी' क्या है, समझिये-

Modi Govt में-

▪️₹12.40 लाख करोड़ के Loan माफ़ हुए- RBI

▪️₹5 लाख करोड़ का Bank Fraud हुआ- RBI

▪️₹1.84 Lakh Crore के Corporate Tax छूट से नुक़सान

पूंजीपतियों का टैक्स माफ़ नहीं करते तो जनता के खाने पर GST नहीं लगानी पड़ती।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com