Adhir Ranjan Chowdhury
Adhir Ranjan ChowdhurySocial Media

'मेक इन इंडिया' बढ़ रहा 'रेप इन इंडिया' की ओर फिर भी मोदी चुप

अधीर रंजन का फिर विवादित बयान सामने आया है, जिसमें उन्‍होंनेे कहा, भारत धीरे-धीरे 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ रहा है, हर मुद्दे पर विचार करने वाले PM महिलाओं के अपराध पर चुप हैं।

हाइलाइट्स :

  • महिला सुरक्षा को लेकर लोकसभा में हंगामा

  • अधीर रंजन ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा

  • भारत 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ रहा

  • हर मुद्दे पर खूब बोलनेे वाले मोदी महिलाओं के खिलाफ अपराध पर चुप हैं

राज एक्‍सप्रेस। देश में समाज को शर्मसार करने वाले मामलों में से 'छेड़छाड़, बलात्कार और हत्या' की घटनाओं में कमी होने के बजाय लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आए दिन इस तरह की घटना की खबर सामने न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। इसी बीच इस मुद्दे यानी महिला सुरक्षा को लेकर लोकसभा में हंगामा मचा, जिसमें कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने आज एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

क्‍या बोले अधीर रंजन?

अक्‍सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहकर मुश्किल में घिर जाने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने इस बार संसद में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरते हुए विवादित बयान दिया है।

अपराध मामले पर मोदी चुप क्‍यों?

लोकसभा में महिला सुरक्षा को लेकर हंगामा मचा, जिसमें कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का यह कहना है कि, ''दुर्भाग्यपूर्ण है प्रधानमंत्री जो हर मुद्दे पर खूब बोलते हैं, लेकिन इस मुद्दे (महिलाओं के खिलाफ अपराध) पर चुप हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्‍होंने 'मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि, ''भारत धीरे-धीरे 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ रहा है।''

रोजाना 106 रेप की घटनाएं :

हिंदुस्तान में कठुआ से उन्नाव तक हर दिन एक के बाद एक सामूहिक रेप की घटना और पीड़िताओं को जलाने की घटनाएं हो रहीं हैं। रोजाना 106 रेप की घटनाएं होती हैं। 10 में से 4 नाबालिग होती हैं। 4 घटनाओं में से सिर्फ में 1 को सजा मिलती है। हमारे सदन में उन्नाव पर चर्चा हुई है, लेकिन झुलसी हुई उस महिला की मौत हो गई। हम सब शर्मिंदा हैं।

अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस सांसद

इससे पहले आए थे यह विवादित बयान :

हालांकि, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इससे पहले इस मुद्दे पर लोकसभा में जमकर बहस के दौरान हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर और उन्नाव रेप पीड़िता को जलाने का मामला उठाते हुए अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि, ''एक ओर राम मंदिर बनाया जा रहा है, तो दूसरी ओर सीताएं जलाई जा रही हैं।'' वहीं, हाल ही में अधीर रंजन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण को 'निर्बला' कह दिया था। कुछ समय पहले कांग्रेंस पार्टी के ही पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत को दुनिया का 'रेप कैपिटल बताया' गया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com