हिरासत से छूटने के बाद बोले तजिंदर पाल सिंह बग्गा
हिरासत से छूटने के बाद बोले तजिंदर पाल सिंह बग्गाSocial Media

हिरासत से छूटकर बोले बग्गा- 'पंजाब पुलिस ने अवैध तरीके से किया था अपहरण'

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) देर रात पंजाब पुलिस की हिरासत से रिहा हुए। अब उन्होंने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला बोला है।

राज एक्सप्रेस। बीते दिन शुक्रवार को सात घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) देर रात पंजाब पुलिस की हिरासत से रिहा हुए। पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली में अपने घर वापस आने के बाद से बग्गा के आवास पर जश्न का माहौल है। वहीं, पंजाब पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद बग्गा ने आम आदमी पार्टी और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला बोला है।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कही यह बात:

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि, "मुझे न पटका पहनने का मौका दिया, न चप्पल पहनने का मौका दिया, पुलिस ने मुझे जीप के अंदर फेंक दिया। अवैध तरीके से ये अपहरण पंजाब पुलिस द्वारा किया गया था। लोकल पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई।"

उन्होंने आगे कहा कि, "निश्चित रूप से ये संदेश देने की कोशिश है कि, जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलेगा वो देश का सबसे बड़ा आतंकवादी है और उसे हम छोड़ेंगे नहीं।"

तजिंदर बग्गा के पिता ने कही यह बात:

वहीं, तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा कि, "हमें चिंता थी कि नाजायज़ तरीके से पंजाब पुलिस उसे पकड़कर ले गई थी। पंजाब में उसके लिए हर तरह का ख़तरा हो सकता था... अब पुलिस जो आनी थी वो आ चुकी है, उनका ड्रामा खत्म हो गया। अब हम केजरीवाल के घर जाएंगे और उनसे बात करेंगे।"

बता दें कि, बीते दिन शुक्रवार को भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद तजिंदर सिंह बग्गा को मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही रोक लिया। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस का पीछा किया और नेशनल हाईवे पर खानपुर कोलियां के नजदीक रोक लिया। इस घटना से एक हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।

तजिंदर सिंह बग्गा पर आरोप है कि, उन्होंने फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' के संदर्भ में ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया था। इसी संदर्भ में उनके खिलाफ पंजाब स्थित मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com