अखिलेश बोले देश में दो समानांतर सरकार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि देश में दो सरकारें समानांतर काम कर रही हैं।
अखिलेश बोले देश में दो समानांतर सरकार
अखिलेश बोले देश में दो समानांतर सरकारSocial Media

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि देश में दो सरकारें समानांतर काम कर रही हैं। एक सरकार का भाजपा नेतृत्व कर रही है और दूसरी समानांतर सरकार आरएसएस के नेतृत्व में अपना एजेण्डा लागू कराती है। भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग करती है और संघ समाज में बंटवारा पैदा करता है। इन दो पाटों के बीच जनता और विपक्षी कार्यकर्ता समान रूप से पिस रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन पर कानून व्यवस्था सम्हालने की जिम्मेदारी है वही लगातार कानून का मजाक बना रहे हैं। न्याय देना तो दूर उल्टा अत्याचार कर रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराधियों ने पूरे प्रदेश में अपना आतंक मचा रखा है। दलित-वंचित और समाज के कमजोर वर्गों के ऊपर इधर भाजपा राज में ज्यादा अत्याचार बढ़ गए हैं क्योंकि भाजपा मूलत: पूंजीघरानों और शोषक तत्वों की समर्थक पार्टी है।

जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनावों में भाजपा ने सत्ता का जैसा खुला दुरूपयोग किया है वह शर्मनाक है। लोकतंत्र की निर्ममता से हत्या की गई है। चुनावों के दौरान समाजवादी प्रत्याशियों को नामांकन से जबरन रोका गया, मतदान के दौरान हिंसा हुई और प्रत्याशियों तथा समर्थकों का अपहरण तथा बंधक बनाने की निंदनीय घटनाएं सर्वविदित हैं।

चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली के बाद भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न जारी है। विभिन्न जनपदों में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर बड़े पैमाने पर फर्जी मुकदमें लगा दिए गए हैं। समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अन्य तरीकों से भी उत्पीड़न किया जा रहा है। घरों में रात में दबिश डालकर परिवारीजनों से अभद्रता की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निर्मम पिटाई से घायल भी हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com