उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में अखिलेश यादव की रैली
उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में अखिलेश यादव की रैलीSyed Dabeer Hussain - RE

उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में अखिलेश यादव की रैली- CM योगी पर साधे जोरदार निशाने

उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में अखिलेश यादव की रैली, कहा-मुख्यमंत्री बिजली के प्लांट का नाम तक नहीं ले पाते हैं तो बनाएंगे कैसे? आपने नाम बदलने के लिए अलावा प्रदेश में क्या किया है?

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां शुरू हो गई है। अब आज रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष एवं UP के पर्व CM अखिलेश यादव ने सहारनपुर पहुंचे और उन्‍होंने यहां रैली को संबोधित किया।

अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज :

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्वर्गीय चौधरी यशपाल की 100वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव ने राज्य में बिजली बिल में इजाफे का जिक्र करते हुए राज्‍य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेते कहा- मुख्यमंत्री बिजली के प्लांट का नाम तक नहीं ले पाते हैं तो बनाएंगे कैसे? आपने नाम बदलने के लिए अलावा प्रदेश में क्या किया है? क्या विकास किया है? बिजली केवल महंगी की है और हमारे मुख्यमंत्री तो बिजली पर इसलिए ध्यान नहीं देते हैं क्योंकि उनके प्लांटों के नाम नहीं कह सकते।

जब मुख्यमंत्री जी आएं तो उनसे कहना कि, प्लांट का नाम बता दो 3X60 सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट। वो पता नहीं क्यों नहीं कहते, हमें नहीं पता कि, क्यों नहीं कहते हैं। जब कह नहीं पाते तो बिजली कैसे बनाएंगे? जो कहेंगे वही तो करेंगे, इसलिए इन लोगों से सावधान रहना है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

चुनाव आएगा तो उनकी सरकार बदल जाएगी :

इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रैली में अपने संबोधन के दौरान नाम बदलने पर भी CM योगी को निशाने पर लेते हुए यह बात भी कही कि, ''ये नाम बदलने वाले लोग हैं। अगर कोई मुख्यमंत्री जी से मिलने जाएगा तो जरूरी नहीं कि, जब वो लौटे तो उसका वही नाम हो, ये नाम बदलकर इतिहास बदलना चाहते हैं। जो नाम बदलेगा, जो इतिहास बदलेगा, चुनाव आएगा तो उनकी सरकार बदल जाएगी।''

ये सरकार के लोग कुछ भी कर सकते हैं :

सहारनपुर में अखिलेश यादव ने कहा- गृह राज्य मंत्री के बेटे पर आरोप हो और सरकार उसे बचा रही हो तो जांच कैसे होगी। अगर कोई गृह राज्य मंत्री होगा तो पुलिस का कोई भी अधिकारी जाएगा तो वो उसे पहले सलाम करेगा तो ऐसे कौन-सी जांच हो जाएगी? ये सरकार के लोग कुछ भी कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com