सपा सरकार आते ही दी जाएगी 25 लाख की ‘सम्मान राशि’
सपा सरकार आते ही दी जाएगी 25 लाख की ‘सम्मान राशि’Syed Dabeer Hussain - RE

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- सपा सरकार आते ही दी जाएगी 25 लाख की ‘सम्मान राशि’

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करने के दौरान शहीद हुई किसान परिवारों को 25-25 लाख रुपये दिए जाने का वादा किया है।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तैयारियां जोरों से चल रही हैं। नेता बड़े-बड़े चुनावी वादे कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी (SP) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों को साधे रखने के लिए बड़ा सियासी दांव चलते हुए यह बड़ा ऐलान किया है।

किसान परिवारों को 25-25 लाख रुपये देने का वादा :

दरअसल, समाजवादी पार्टी (SP) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आज बुधवार को 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करने के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये दिए जाने का बड़ा वादा किया है। इस बारे में उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा- किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है। हम वचन देते हैं कि, 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ दी जाएगी।

कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पर कैबिनेट की मुहर :

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जब से तीन नए कृषि कानूनों को लागू किया गया था, तभी से इसके खिलाफ किसानों का आंदाेलन एक साल तक जारी रहा। हालांकि, अब इन कानूनों को रद्द करने के ऐलान के बाद आज कैबिनेट द्वारा नए कृषि कानूनों की वापसी के प्रस्ताव पर बड़ा कदम उठाते हुुए कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पर मुहर भी लगा दी गई है।

किसान आंदोलन के दौरान करीब 700 किसान शहीद :

बता दें कि, तीनों कृषि कानून की वापसी के ऐलान किए जाने के बाद से किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों के मुआवजे की मांग उठ रही है। तो वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, एक साल से ज्यादा चले किसान आंदोलन के दौरान करीब 700 किसान शहीद हो चुके हैं। उनके परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की व्यवस्था एवं शहीद किसानों की स्मृति में एक शहीद स्मारक बनाने के लिए सिंघु बॉर्डर पर जमीन की व्‍यवस्‍था की जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com