अखिलेश यादव
अखिलेश यादवSocial Media

इस सरकार का कहने को ये बजट छठा है,पर इसमें कुछ बढ़ा नहीं, सब कुछ घटा है: अखिलेश यादव

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बजट 2022-23 पेश होने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अंदाज में योगी पर निशाना साधा और बजट को बंटवारा बताया है।

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज 26 मई को योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हो चुका है, जिस पर अब नेताओं की टिप्‍पणी का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अब समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बजट 2022 पर टिप्‍पणी आई है, जिसे उन्‍होंने बजट नहीं बंटवारा बताया है।

ये बजट नहीं बंटवारा है :

इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बजट 2022-23 पेश करने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट साझा करते हुए लिखा- इस सरकार का कहने को ये बजट छठा है, पर इसमें कुछ बढ़ा नहीं, सब कुछ घटा है! इसमें जनपक्ष नदारद, बस सरकारी विभागों का वारा-न्यारा है… दरअसल ये बजट नहीं बंटवारा है!

इतना ही नहीं इस दौरान आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीड‍िया से भी बातचीत की, जिसमें उन्‍होंने कहा कि, ''इस सरकार ने अपने पांच साल में जो घोषणापत्र जारी किया था उसमें कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। आज हम 2022 में है और छठवां बजट पेश हो रहा है। क्या सरकार बताएगी कि उसका क्या हुआ?''

घोषणाओं में तो नौकरी के तमाम दावे किए जाते हैं मगर हकीकत में ऐसा कहीं नहीं दिखाई देता है। बच्‍चों की पढ़ाई के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

बता दें कि, आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार 2.0 का पहला और पेपरलेस पेपरलेस बजट 2022-23 पेश किया, जो राज्‍य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। इस बार UP सरकार के इस साल के बजट में किसानों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक सबके लिए सौगाते हैं।

अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी 2.0 का पहला और सबसे बड़ा पेपरलेस बजट का खुला पिटारा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com