आप से घबराहट में हो रही छापे की कार्रवाई : अखिलेश यादव
आप से घबराहट में हो रही छापे की कार्रवाई : अखिलेश यादवSyed Dabeer Hussain - RE

आप से घबराहट में हो रही छापे की कार्रवाई : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) से घबरायी हुई है।

ग्वालियर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए आज कहा है कि वह आम आदमी पार्टी (आप) से घबरायी हुई है, इसलिए इस तरह की कार्रवाई करवायी जा रही है। श्री यादव ने यहां पत्रकार वार्ता में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के यहां चल रही सीबीआई छापे के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। आप पार्टी से भाजपा को घबराहट है कि गुजरात में कहीं परिणाम ऐसे ना बदल जाएं, जो आप के पक्ष में चले जाएं। इसलिए भाजपा जो भी विपक्ष के लोग हैं, उन पर समय-समय पर ईडी का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि आप जैसी पार्टी और श्री सिसौदिया जैसे नेता सीबीआई और ईडी से घबराएंगे नहीं।

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा का चुनाव लडेगी। उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को बिहार ने सबक लेने की सीख दी है। बिहार में हुए घटनाक्रम के बाद पूर्व सीएम श्री यादव ने गठबंधन धर्म की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बडा प्रदेश हैं। वहां बहुत सारे क्षेत्रीय दल हैं। उनको कैसे साथ लिया जाएगा यह आगे देखना होगा। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पर भी कई सवाल उठाए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मथुरा में कार सेवा शुरू होने के सवाल पर कहा है की ये भाजपा वाले हैं, समाज में हमेशा नफरत पैदा करेंगे। इनका यही काम है। मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। किसानों को याद रखना चाहिए। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। ना केवल गेंहू के लिए बल्कि हर फसल की आय दोगुनी करने के लिए कहा था पर आज यह बडा सवाल हैं, भाजपा को इस पर जबाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी तो छोडों नौजवानों के हाथ से नौकरी तक छीन ली गई हैं। रोजगार नहीं हैं, महंगाई लगातार बढ रही हैं। नोटबंदी, जीएसटी और जितने भी बडे फैसले भाजपा सरकार ने लिए हैं, उससे ना केवल कुछ लोगों को लाभ हुआ है। बल्कि मध्यम वर्गीय और गरीब तबका बुरी तरह से परेशान हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com