अखिलेश यादव का तंज
अखिलेश यादव का तंजSocial Media

अखिलेश यादव का तंज, कहा- बुंदेलखंड के मतदान के बाद सुन्न हो जाएंगे BJP नेता

यूपी में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज झांसी में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।

झांसी, उत्तर प्रदेश। यूपी में विधनासभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। यूपी में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज सोमवार को झांसी में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने कही यह बात:

झांसी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि, "भाजपा के लोग कहते हैं कि, गर्मी बहुत हो गई है, गर्मी उतार देंगे। जब से पहले चरण का मतदान हुआ, तब से इनके नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। हमें समर्थन बता रहा है कि, बुंदेलखंड के मतदान के बाद भाजपा के नेता सुन्न हो जाएंगे।"

शक्ल पर सुबह ही 12 बज गए: अखिलेश

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "भाजपा के लोग प्रचार कर रहे हैं कि समाजवादी लोग 12 बजे उठते हैं। जब से बुंदेलखंड के लोगों ने फैसला लिया है कि इतिहास रचेंगे तब से भाजपा के लोगों को नींद नहीं आ रही है। इनके चेहरों पर 12 बजे या न बजे लेकिन जब आप वोट डालोगे तब आप इनके 12 बजा देना।"

अखिलेश यादव ने कहा, ''बुंदेलखंड की जनता ने बीजेपी को भरपूर समर्थन दिया। लेकिन बताओ बदले में भाजपा से क्या मिला? बताओ झांसी में क्या मिला ललितपुर में क्या दे गए भाजपा के लोग? जालौन के भी लोग यहां हैं, बताएं क्या मिला? कोरोना के समय मजदूर भाई बाहर से चलकर आए थे। ललितपुर-झांसी की सीमा पर उन्हें खाना नहीं दिया, पीने के लिए पानी नहीं दिया। बेचारे नहा धो नहीं पाए। सपा की सरकार होती, तो डीएम की गाड़ी से घर भेजा जाता।''

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "डबल इंजन की सरकार ने लोगों की नौकरियां और रोजगार छीने। यही नहीं, इनके लोग बैंकों से पैसा लेकर भी भाग गए। ये चिल्लाते हैं परिवारवाले, परिवारवाले.. याद रखना जिनके पास परिवार नहीं है वह परिवारवालों का दुख दर्द नहीं समझ सकते। तभी इनके लोग 28 बैंकों का पैसा लेकर भाग गए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co