गहलोत सरकार को मूल समेत उखाड़कर फेक देना है: अमित शाह
गहलोत सरकार को मूल समेत उखाड़कर फेक देना है: अमित शाहSocial Media

यहां की निकम्मी और भ्रष्टाचारी गहलोत सरकार को मूल समेत उखाड़कर फेक देना है: अमित शाह

राजस्थान के जयपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन को संबोधित कर राजस्थान की जनता से भाजपा के कमल के निशान वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।

राजस्थान, भारत। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन में संबोधित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- राजस्थान की धरती की मिट्टी में ही कुछ ऐसा है कि, यहां जो पैदा होता है वो देश की आन, बान और शान के लिए जीना और मरना दोनों जानता है। आप सभी का उत्साह, उमंग और आपका जोश देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि वर्ष 2023 में दो तिहाई बहुमत के साथ राजस्थान में भाजपा सरकार बनेगी।

मैं राजस्थान की जनता से आह्वान करने आया हूं कि, यहां की निकम्मी और भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार को मूल समेत उखाड़कर फेक देना है और भाजपा के कमल के निशान वाली सरकार बनाना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

इंदिरा जी ने 70 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया था। जब 2014 में मोदी जी आए तब भी गरीबों के पास घर नहीं था, बिजली नहीं थी, करोड़ों माताओं-बहनों के पास गैस कनेक्शन नहीं था, गरीबों के पास शौचालय की व्यवस्था नहीं थी।

कांग्रेस के नेता सुन लें, 'आपने गरीबी हटाने की जगह, गरीब हटाओ का काम किया था।' गरीबी हटाने का काम 2014 के बाद पूर्ण बहुमत की श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया।

सात वर्ष बाद मैं आज कह सकता हूं कि हर गांव में बिजली, हर घर में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। 11 करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय बनाने का काम मोदी सरकार ने किया। 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों के लिए घर बनाएं, 13 करोड़ घरों में गैस कनेक्शन दिया।

मोदी जी ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया, देश में भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी वैट घटाने का काम किया। लेकिन राजस्थान एक ऐसा राज्य है जिसने पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाया है।

पूरे राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर की व्याख्या ही बदल गई है। लॉ एंड ऑर्डर का मतलब होता है- 'कानून और व्यवस्था' गहलोत सरकार के लॉ एंड ऑर्डर का मतलब है- 'लो और ऑर्डर करो' राजस्थान की गहलोत सरकार पूरी भ्रष्ट सरकार है।

राजस्थान में लूट के मामलों में 40% की वृद्धि हुई है। अपहरण के मामलों में 25% की वृद्धि हुई है। बलात्कार के मामलों में 21% की वृद्धि हुई है। बच्चियों के बलात्कार के मामलों में 42% की वृद्धि हुई है। ढेर सारे पुजारियों की हत्या हुई, मंदिरों में चोरियां हुई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com