प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान TMC पर जमकर बरसे अमित शाह और बताई बंगाल की स्थिति

बंगाल केे बीरभूम में प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह ने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ये हमला केवल भाजपा के अध्यक्ष पर हमला नहीं है, बल्कि बंगाल के अंदर लोकतंत्र की व्यवस्था पर हमला है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान TMC पर जमकर बरसे अमित शाह और बताई बंगाल की स्थिति
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान TMC पर जमकर बरसे अमित शाह और बताई बंगाल की स्थितिTwitter

पश्चिम बंगाल, भारत। पश्चिम बंगाल में आज गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दौरे के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेने और रोड शो के बाद अब बंगाल केे बीरभूम में प्रेस वार्ता की।

बंगाल के अंदर लोकतंत्र की व्यवस्था पर हमला :

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा- भारत के सबसे बड़े दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ये हमला केवल भाजपा के अध्यक्ष पर हमला नहीं है, बल्कि बंगाल के अंदर लोकतंत्र की व्यवस्था पर हमला है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी तृणमूल कांग्रेस की सरकार की, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की है।

मैं आज इस प्रेसवार्ता के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस के सभी नेताओं को बताना चाहता हूं कि आप गलतफहमी में मत रहिए कि इस प्रकार के हमले से से भाजपा की गति, भाजपा का कार्यकर्ता रुकेगा या भाजपा अपने कदम पीछे लेगी। जितना इस प्रकार की हिंसा का वातावरण बनाएंगे उतना ही भाजपा और मजबूती के साथ बंगाल में अपने आप को मजबूत करने का परिश्रम करेगी।

गृह मंत्री अमित शाह

हिंसा का जवाब हम लोकतांत्रिक तरीकों से देंगे :

गृह मंत्री अमित शाह ने ये भी कहा कि, ''भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि हिंसा का जवाब हम लोकतांत्रिक तरीकों से देंगे। बंगाल में आने वाले चुनाव में इस सरकार को हम परास्त करके दिखाएंगे। बंगाल में राजनीतिक हिंसा चरम पर है। 300 से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले की जांच में एक इंच भी प्रोग्रेस कहीं पर दिखाई नहीं पड़ती है।''

अमित शाह ने बताई शिक्षा के क्षेत्र में बंगाल की ये स्थिति :

  • बंगाल में शिक्षा क्षेत्र में 90% प्राथमिक स्कूलों में डेस्क नहीं है।

  • 30% से ज्यादा स्कूलों में पर्याप्त क्लासरूम नहीं है।

  • 10% स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं है।

  • 56% स्कूलों में शौचालय नहीं है।

बंगाल में प्रति व्यक्ति आय 1960 में महाराष्ट्र की तुलना में दोगुनी थी, लेकिन अब यह महाराष्ट्र की आधी भी नहीं है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? राज्य में जूट उद्योग भी काफी प्रभावित हुआ है। मैं जानता हूं टीएमसी मेरी तरफ से पेश किए गए आंकड़ों पर सवाल उठाएगी, टीएमसी चाहे तो भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के साथ इन आंकड़ों पर चर्चा कर सकती है।

अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- टोलबाली, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, हिंसा, बंम धमाकों, कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में बंगाल नंबर एक है। मां, माटी, मानुष का नारा लेकर चलने वाले टोलबाजी, तुष्टिकरण, तानाशाही में अटक कर रह गए हैं। एक पारिवारिक पार्टी बनकर टीएमसी बनकर रह गई है।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, ''सीएए के नियम बनाना बाकी हैं, कोरोना काल में चीजें व्यवस्थित नहीं हो पाईं हैं। कोरोना की वैक्सीन आने के बाद हम इसपर विचार करेंगे और इस बाबत जानकारी दी जाएगी।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com