अमित शाह
अमित शाहSocial Media

अखिलेश जी ने 5 साल में गुंडों और माफियाओं से गरीबों की जमीन कब्जाई: अमित शाह

उत्‍तर प्रदेश में झांसी के मौरानीपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित कर कहा- परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है। ये उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश में झांसी के मौरानीपुर में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।

परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है :

झांसी के मौरानीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ये परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है। ये परिवारवादी उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती। एक कांग्रेस पार्टी है जवाहर लाल जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आगे भगवान जाने कौन गांधी। ये लोग देश का भला कर सकते हैं क्या? उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह जी गए, कोई और मिला ही नहीं बेटे को बिठा दिया और पूरे यूपी का बंटाधार कर दिया।

उन्‍होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि, ''अखिलेश जी ने 5 साल में गुंडों और माफियाओं से गरीबों की जमीन कब्जाई। योगी आदित्यनाथ जी ने 2000 करोड़ रुपये की जमीन पर बुल्डोजर चलाकर खाली करा दिया।अखिलेश जी ने अपने परिवार के 45 लोगों को अलग-अलग पदों पर बैठाया। मोदी जी 45 योजनाओं को आपके घर-घर तक पहुंचाया। सपा के लोगों ने बुंदेलखंड की बोली के लिए कुछ किया है क्या? हमारी फिर से सरकार बनने के बाद हम बुंदेली एकेडमी बनाकर बुंदेली बोली को मजबूत करेंगे। यूपी में 5 अंतरराष्ट्रीय एक्जीबिशन सेंटर बनने वाले हैं, जिसमें से एक बुंदेलखंड में बनेगा।''

बुंदेलों के पास मेहनतकश युवा हैं, विशाल भूमि है, लेकिन पानी और बिजली नहीं थी। मोदी जी औऱ सीएम योगी जी ने बुंदेलखंड के पानी के संकट को अच्छे से समझा है। हम ढेर सारी योजनाएं लाएं हैं, जिससे यहां पानी का संकट समाप्त हो जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह ने कहा- एक समाजवादी इत्र वाले के पास से ढेरों नोटों की गड्डी मिली है। अखिलेश जी कहने लगे की प्रधानमंत्री मोदी जी ने रेड क्यों कराई। अखिलेश जी, अगर टैक्स नहीं भरा हो तो रेड तो होगी ही। आपका इस इत्र वाले से आखिर रिश्ता क्या है?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com