दीदी ने शासन का एक नया मॉडल शुरू किया, जिसे हम बदलना चाहते हैं: अमित शाह

पश्चिम बंगाल के पुर्बस्थाली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- घुसपैठ को रोकने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है और कोई नहीं कर सकता।
दीदी ने शासन का एक नया मॉडल शुरू किया, जिसे हम बदलना चाहते हैं: अमित शाह
दीदी ने शासन का एक नया मॉडल शुरू किया, जिसे हम बदलना चाहते हैं: अमित शाहTwitter

पश्चिम बंगाल, भारत। देश में महामारी कोरोना के संकटकाल के बीच चुनावी राज्‍य बंगाल में प्रचार प्रसार का दौर जारी है। आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के पुर्बस्थाली में जनसभा को संबोधित किया।

दीदी ने शासन का एक नया मॉडल शुरू किया :

पश्चिम बंगाल के पूर्बा बर्धमान में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- ममता दीदी ने शासन का एक नया मॉडल शुरू किया है - बम, बंदूक और विस्फोटक। हम इसे बदलना चाहते हैं और विकास, विश्वास और उद्योग के शासन को लाना चाहते हैं। पिछले दिनों दीदी का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें वो कहती हैं कि कूच बिहार में जो 4 लोग दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए हैं, उनके शव के साथ जुलूस निकालना है। दीदी, शर्म करो, मृत लोगों के साथ भी आप राजनीति कर रही हो।

घुसपैठ को रोकने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है :

अमित शाह ने बताया, ''घुसपैठिए बंगाल के लोगों के हक का रोजगार लेते हैं। बंगाल के लोगों के हक का राशन ले जाते हैं। बंगाल के अंदर कानून व्यवस्था को बिगाड़ते हैं। घुसपैठ को रोकने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है और कोई नहीं कर सकता।''

बंगाल में तीन तरह के नागरिक हैं। भारत में आमतौर पर एक प्रकार के नागरिक रहते हैं, लेकिन बंगाल में यह अलग है।
गृह मंत्री अमित शाह

1. घुसपैठियों, कि दीदी को बहुत पसंद है। केवल बीजेपी ही घुसपैठियों को रोक सकती है।

2. आम लोग, जैसे आप और मैं, जिन्हें बंगाल में दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह माना जाता है।

3. मतुआ और नामशूद्र जैसे शरणार्थी, जिन्हें अब लगभग 70 वर्षों से नागरिकता नहीं मिली है और वे सभ्य जीवन नहीं जी सकते हैं। उन्हें नागरिकता मिलनी चाहिए और बीजेपी उन्हें प्रदान करेगी।

दीदी के पास बंगाल के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है। दीदी बंगाल में 12 मिनट भाषण करती हैं और 10 मिनट मोदी जी को और मुझे गालियां बोलती हैं, दो मिनट सुरक्षा बलों को कोसती हैं।

गृह मंत्री अमित शाह

आगे अमित शाह ने यह भी कहा- बंगाल का युवा आज रोजगार के लिए बंगाल से बाहर जा रहा है। हमने तय किया है कि, पांच साल के अंदर हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार देने का काम भाजपा सरकार करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com