अयोध्या में अमित शाह, कहा-बुआ बबुआ और कांग्रेस कभी UP का विकास नहीं कर सकती

उत्‍तर प्रदेश के अयोध्या में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित कर कहा- श्रीराम के भव्य मंदिर को बनने से रोकने के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने शासन में ढेर सारे प्रयत्न किए।
अयोध्या में अमित शाह की जनसभा
अयोध्या में अमित शाह की जनसभाSocial Media

अयोध्‍या, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 31 दिसंबर को उत्‍तर प्रदेश के अयोध्या दौरे पर हैं, इस दौरान उन्‍होंने पहले अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया।

हर बार विनाश पर निर्माण ने विजय प्राप्त की :

अयोध्या में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित कर कहा- इस भूमि ने वर्षों तक प्रभु श्रीरामलला के जन्मस्थान के लिए संघर्ष किया है। यहां अनेक बार विनाश भी हुआ, निर्माण भी हुआ। मगर हर बार विनाश पर निर्माण ने विजय प्राप्त की। आजादी के बाद हमारे पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग का पुनर्निर्माण किया था। अब 75 साल के बाद देश के करोड़ों लोग सौभाग्यशाली हैं कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के शिला पूजन का काम किया।

कांग्रेस, सपा और बसपा पर शाह का तंज :

कांग्रेस, सपा और बसपा को आड़े हाथ लेते हुए अमित शाह ने यह बात भी कहीं कि, ''श्रीराम के भव्य मंदिर को बनने से रोकने के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने शासन में ढेर सारे प्रयत्न किए। आप सभी को याद होगा, इन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलाई थी। राम सेवकों पर डंडे बरसाए थें, रामसेवकों को मारकर सरयूं नदी में बहा दिया गया था।''

जब देश के जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई, श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनें और आज मैं देख कर आया हूं कि रामलला का मंदिर उसी स्थान पर आज बन रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  • ये बुआ-बबुआ के शासन में हमारे आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं होता था। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी हर एक आस्था के स्थान को गौरव प्रदान करने का काम कर रहे हैं।

  • भाजपा की सरकार में अयोध्या को अपना प्राचीन गौरव वापस दिलाने का काम किया है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नाम से जोड़कर श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है, जो दुनिया के सभी स्थानों से राम भक्तों को अयोध्या लाने का काम करेगा।

  • सपा के शासन में तीन 'P' हुआ करते थे,1- परिवारवाद 2- पक्षपात 3- पलायन जबकि भारतीय जनता पार्टी तीन 'V' के आधार पर चलती है- 1- विकास 2- व्यापार 3- सांस्कृतिक विरासत।

  • ये बुआ बबुआ और कांग्रेस पार्टी कभी यूपी का विकास नहीं कर सकती। सपा के शासन में यहां पूरे प्रदेश में गुंडों और माफिया का बोलबाला था। हमारे लोगों को पलायन पर मजबूर कर दिया जाता था।

  • योगी जी की सरकार आने के बाद पलायन करवाने वाले, खुद भाग रहे हैं। पहले माफियाओं से पुलिस डरती थी, जबकि आज माफिया पुलिस के सामने सरेंडर कर रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com