कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती: अमित शाह

उत्‍तराखंड के देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज "मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना" का शुभारंभ कर कहा- PM ने करोड़ों किसान, महिलाएं, मजदूर, महिलाएं, सबके कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया।
कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती: अमित शाह
कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती: अमित शाहSyed Dabeer Hussain - RE

उत्तराखंड, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्‍तराखंड के देहरादून पहुंचे, इस दौरान यहां उन्‍होंने "मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना" का शुभारंभ किया।

आज उत्तराखंड में दूसरे बहुत बड़े काम का शुभारंभ :

इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित कर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- देवभूमि की रचना करने का काम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसने चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा। आज उत्तराखंड में दूसरा बहुत बड़ा काम 'मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ' है। उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पैष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है।

सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस के राज में कमजोर कर दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े देश के करोड़ों किसान, महिलाएं, मजदूर, महिलाएं, इन सबके कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

इस हिसाब से किसानों को दिया जाएगा पशु आहार :

अमित शाह ने आगे यह भी बताया कि, "मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के अंतर्गत 30% सब्सिडी पर दो रुपए प्रति किलो के हिसाब से किसानों को पशु आहार दिया जाएगा। इस प्रकार के वैज्ञानिक तरीके के चारे से पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ पशुओं की दूध देने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।"

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधे जोरदार निशाने-

  • कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, न वो गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है।

  • कांग्रेस पार्टी वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सत्ता हथियाकर उसका उपभोग करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी लोक कल्याण का कार्य नहीं कर सकती है।

  • तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में विकास की बयार तभी आई, जब जनता ने पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाई। कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने वाले राज्यों में से एक उत्तराखंड है।

  • उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में भी हर घर में नल से जल पहुंचाने का हमारा संकल्प है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि दिसंबर 2022 से पहले उत्तराखंड के हर घर में नल से जल पहुंचेगा और माताओं-बहनों को दूर से शुद्ध जल नहीं लाना होगा।

  • न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसने चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com