डोर- टू- डोर कैंपेन के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे अमित शाह
डोर- टू- डोर कैंपेन के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे अमित शाहSyed Dabeer Hussain - RE

रुद्रप्रयाग पहुंचे अमित शाह, बोले- सालों तक लोगों ने सहे कांग्रेस के अत्याचार

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड। आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) चुनाव प्रचार के लिए रुद्रप्रयाग में हैं। यहां उन्होंने डोर- टू- डोर कैंपेन किया और लोगों से BJP को जिताने की अपील की।

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने चुनाव का प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। ऐसे में आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) चुनाव प्रचार के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैंपेन की शुरुआत करने से पहले रुद्रनाथ महादेव मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने यहां से भाजपा उम्मीदवार भरत चौधरी के लिए प्रचार करते हुए डोर- टू- डोर कैंपेन किया और लोगों से BJP को जिताने की अपील की।

अमित शाह ने यहां पूर्व सैनिकों से संवाद की करते हुए कहा कि, भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा, "पांच साल पहले मैं उत्तराखंड में आया था, तब मैंने देवभूमि की जनता को कहा था कि, अगर हमें पूर्ण बहुमत की सरकार वीरभूमि की जनता देती है, तो हमारा वादा है कि, जो काम 70 साल में नहीं हुए हैं, वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे।"

बिपिन रावत को लेकर कही यह बात:

अमित शाह ने बिपिन रावत का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि, "मैं जब जनरल बिपिन रावत को अंतिम श्रद्धांजलि देने गया तो उनके घर में वीरता और हौसले का माहौल देखकर हैरान था। दुख सबको होता है, लेकिन किसी के मन में किसी भी तरह की ग्लानि नहीं थी। सबके मन में यही भाव था कि, जनरल साहब देश के लिए काम करते-करते शहीद हुए हैं।"

उत्तराखंड के लोगों ने किया संघर्ष:

बीजेपी नेता ने कहा कि, "वर्षों तक उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के दमन को सहा, आज रामपुर तिराहे की घटना को कोई भुला नहीं सकता, उत्तराखंड के नौजवान अपने अधिकार के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तब उन्होंने उत्तराखंड को अलग राज्य बनाया।"

वहीं अमित शाह ने OROP का जिक्र करते हुए कहा, मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने 2015 में वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया है। यही बताता है कि, भाजपा की प्राथमिकता क्या है। 2013-14 में रक्षा बजट 2 लाख करोड़ रुपये रह गया था। 2021-22 में रक्षा बजट को बढ़ाकर 4 लाख 78 हजार करोड़ रुपये करने का काम मोदी सरकार ने किया है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com