AnantKumar Hegde
AnantKumar HegdeSocial Media

स्वतंत्रता आंदोलन पर दिए विवादित बयान पर BJP सांसद की सफाई

भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ दिए विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा- मैंने महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा...

राज एक्‍सप्रेस। राजनीतिक पार्टियों में अधिकतर कई नेता अपने विवादित बयानों को लेकर विवादों में घिर जाते हैं और काफी चर्चा में रहते हैं, इसी बीच कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया था एवं आज उन्‍होंने अपने ही बयान पर सफाई पेश की है।

सफाई देते हुए बोले अनंत कुमार :

पार्टी की नाराजगी के बाद BJP सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि, ''मैंने महात्मा गांधी के खिलाफ कुछ नहीं बोला।''

इसी के आगे अनंत कुमार हेगड़े ने यह भी कहा है कि, ''मेरा भाषण सार्वजनिक है, अगर कोई सुनना चाहता है, तो यह ऑनलाइन और मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है। मैंने कभी महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा, मैं सिर्फ हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बारे में चर्चा कर रहा था।''

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महात्मा गांधी के खिलाफ दिए गए बयान मामले पर सांसद अनंत कुमार हेगड़े को सोमवार को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इतना ही नहीं, बल्कि पार्टी ने संसदीय दल की बैठक में शामिल होने वाले नेताओं की लिस्ट में से उन्हें बाहर भी कर दिया था।

क्‍या था अनंत हेगड़े का विवादित बयान?

बेंगलुरू के एक कार्यक्रम में BJP सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने अपने विवादित बयान में महात्‍मा गांधी के नेतृत्व में हुए स्वतंत्रता आंदोलन पर सवाल खड़ा करते हुए उसे ब्रिटिश शासकों के साथ समझौता करार दिया था। उन्‍होंने कहा था कि, "जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए कुछ बलिदान नहीं दिया, उन्होंने देश को विश्वास दिलाया कि भारत को आज़ादी ‘उपवास सत्याग्रह’ के ज़रिए मिली है और वे महापुरूष बन गए।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com