केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरSocial Media

अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार का झूठ बोलने के काम का पर्दाफाश भी करेंगे: अनुराग ठाकुर

दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी बैठक का आज दूसरा दिन था, जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।

दिल्ली, भारत। दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी बैठक का आज दूसरा दिन था, जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। इस खास मौके पर बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित किया। अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरिवाल पर निशाना साधा।

अनुराग ठाकुर ने किया दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी बैठक को संबोधित:

दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "बीजेपी एक पार्टी नहीं परिवार है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के संगठन कौशल से यह परिवार दिनों-दिन बड़ा होता जा रहा है।"

अनुराग ठाकुर ने इस दौरान कहा कि, "आज बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द सचदेव जी के आमन्त्रण पर परिवार के लोगों से मिलने व अपने विचार रखने का सुअवसर प्राप्त हुआ।"

दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "2024 में हम जहां लोकसभा जीतेंगे वहीं विधानसभा में भी भाजपा दिल्ली में आएगी। हमने विधानसभा जीतने के लिए भी पूरी रणनीति बनाई है कि, कैसे कार्यकर्ता जमीन पर काम करेंगे और ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे।"

वहीं, अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि, "दिल्ली प्रदेश BJP ने प्रण लिया है कि, जहां एक ओर संगठन का विस्तार करेंगे वहीं दूसरी ओर BJP सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार का झूठ बोलने के काम का पर्दाफाश भी करेंगे।"

अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली ने देश को अरूण जेटली जी जैसा ओजवान नेता दिया, तो दिल्ली से ही सहिब सिंह वर्मा, हंसराज गुप्ता, मांगे राम गर्ग, कालका दास जैसे नेता दिये, जिन्होने पार्टी को नये सामाजिक वर्गों से जोड़ा। दिल्ली में ना कार्यकतार्ओं की कमी है ना नेतृत्व का आभाव, बस दिल्ली के कार्यकतार्ओं को एक नया संकल्प लेना है और 2025 विधानसभा चुनाव में दिल्ली एवं देश से भ्रष्ट एवं आराजक अरविंद केजरीवाल सरकार का अंत करना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com