वैश्विक स्तर पर भारत महाशक्ति के रूप में उभर रहा, राहुल विदेश में भारत को कर रहे अपमानित: अनुराग ठाकुर
दिल्ली, भारत। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज मंगलवार को अपने बयान में भारत G20 की अध्यक्षता का जिक्र किया। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तंज कसा है।
भारत वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा :
दरअसल, इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में जाकर जो बयान दिए गए है, उस पर भाजपा के नेता भड़के हुए है और भारत को अपमानित करने का आरोप लगा रहे है। एक के बाद एक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी कड़ी में अब आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत के वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभरे जाने की बात कहीं है।
आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीज़े भारत के बढ़ते कदम दिखाती है लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
सदन में राहुल गांधी की उपस्थिति बहुत कम है :
तो वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि, सदन में उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता, उनकी इस प्रतिक्रिया पर भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए यह बताया कि, सदन में राहुल गांधी बहुत कम उपस्थिति रहते है। उन्होंने कहा कि, ''एक ओर सदन चल रहा और वो दुनियाभर में कहते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता जबकि सदन में उनकी उपस्थिति बहुत कम है।''
राहुल गांधी आप बाहर जाकर देश को बदनाम करते हो...आपको सदन में आकर देश से माफी मांगी चाहिए। कांग्रेस से भ्रष्टाचार की कला सिखनी चाहिए। टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रहे संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
बता दें कि, कल सोमवार को संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर जोरदार हंगामा मचा हुआ था, भाजपा के तमाम मंत्रियों ने राहुल गांधी के माफी मांगने की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस राहुल गांधी ने क्या गुनाह किया है माफी क्यों मांगें, इस बात पर अड़ी हुई है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।