हिमाचल चुनाव के दिन अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
हिमाचल चुनाव के दिन अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशानाSocial Media

हिमाचल चुनाव के दिन अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- "पार्टी करती है झूठे वादे"

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद अनुराग ठाकुर ने बयान जारी किया है,जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राज एक्सप्रेस। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम जनता समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद अनुराग ठाकुर ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उनकी पत्नी, पिता हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और परिवार के अन्य सदस्यों ने हमीरपुर के समीरपुर के मतदान केंद्र संख्या 7 में अपना मत डाला।

अनुराग ठाकुर ने जारी किया बयान:

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मतदान करने के बाद कहा कि, "कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा(हिमाचल प्रदेश और गुजरात में) होगा। क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।"

कांग्रेस पर साधा निशाना:

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, "केंद्र और राज्य(हिमाचल प्रदेश) में कांग्रेस की सरकार 10 साल रही। पुरानी पेंशन योजना को हटाने वाले और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को लागू करने वाली कांग्रेस पार्टी ही थी। ये चाहते तो पहले ही कर लेते। ये सिर्फ झूठे वादे करते हैं।"

सीएम जयराम ठाकुर ने लोगों से की मतदान करने का अपील:

वहीं, हिमाचल में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, "पहले मतदान, फिर जलपान। मुख्यमंत्री ठाकुर ने ट्वीट करके हिमाचल प्रदेश के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का आग्रह किया।" मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भी राज्य की जनता से वोट करने की अपील की है।

आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में नई सरकार को चुनने के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान हो रहे हैं। राज्य की 68 विधानसभा क्षेत्रों में 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय राज्य के 55.92 लाख मतदाता करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com