धर्म के नाम पर राजनीति करने की हिम्मत अब भाजपा में नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- भाजपा में अब 'हिन्दू-मुस्लिम' के नाम पर राजनीति करने की हिम्‍मत नहीं है, जनिए ऐसा क्‍यो बोले केजरीवाल...
CM Arvind Kejriwal
CM Arvind KejriwalSocial Media

राज एक्‍सप्रेस। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को दिल्ली के सदर बाजार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, दिल्‍ली में भाजपा अब, धर्म के नाम पर राजनीति नहीं कर सकती। वैसे आपने अधिकतर ऐसा सुना ही होगा कि, भाजपा 'हिन्दू व मुस्लिम' के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन अब अरविंद केजरीवाल का यह कहना है कि, भाजपा में अब ऐसा करने की हिम्‍मत नहीं, वह आगे ऐसा नहीं कर पाएगी।

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आप को देंगे वोट :

''दिल्ली में भाजपा के पास हिंदू-मुस्लिम पर राजनीति करने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि हमनें (आम आदमी पार्टी AAP) ने स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर राजनीतिक विमर्श की दिशा ही बदल दी है।"
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

वहीं उन्‍होंने अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ करते हुए, यह दावा भी किया कि, दिल्ली के प्रत्येक निवासी को उनकी सरकार की नीतियों से लाभ हुआ है। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देंगे।

सड़कों का रिडिजाइन इंटरनेशनल लेवल पर :

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों के रिडिजाइन को लेकर CM अरविंद केजरीवाल ने ये बात भी कहीं कि, ''दिल्ली की सड़कों को रिडिजाइन करके उन्हें इंटरनेशनल लेवल का बनाया जाएगा, इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी की 9 सड़कों का चुनाव किया गया है, जिनकी कुल लंबाई 45 किलोमीटर है।''

रिडिजाइन के बाद होंगे ये फायदे :

इसके साथ ही CM अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि, इस पूरे प्रोजेक्ट में 8-10 करोड़ रुपए प्रति किलो मीटर के हिसाब से कुल 400 करोड़ की लागत आएगी और सड़कों की रिडिजाइन होने के बाद यह फायदा होगा।

  • इन सड़कों से ट्रैफिक कम होगा।

  • साथ ही ये सड़के अब कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।

  • एक्सीडेंट में भी कमी आएगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलिग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलिग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co