कांग्रेस छोड़कर जाने वालों पर अशोक गहलोत का तंज
कांग्रेस छोड़कर जाने वालों पर अशोक गहलोत का तंजSocial Media

कांग्रेस छोड़कर जाने वालों से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता : गहलोत

श्री गहलोत ने आज यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोई जाए उसका स्वागत है, आए उसका स्वागत है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी को एक समुद्र की तरह बताते हुए कहा है कि इसे छोड़कर जाने वाले एवं इसमें आने वाले दोनों का का स्वागत है और इससे पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

श्री गहलोत ने आज यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि, कोई जाए उसका स्वागत है, आए उसका स्वागत है। राहुलजी ने जो बात कही थी कि भई जाना हो तो जाओ, बाकी तो कम से कम हम लोग काम करें। पार्टी में रहकर भी अगर पार्टी की बुराई करोगे, आपके मन-मस्तिष्क में पार्टी की बात नहीं रहेगी, उससे ज्यादा नुकसान है पार्टी को, इससे अच्छा है आप बाहर जाइये।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस इतना बड़ा संगठन है, कांग्रेस देश के अंदर एक आंदोलन की तरह है,135 साल का लंबा इतिहास है।कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो देश के हर गांव में मिलेगी,आप सोच सकते हो कि ये समुद्र की तरह है, इसमें पहले भी कई बड़े-बड़े लोग गए और उनको वापस आना पड़ा पार्टी के अंदर, ये इतिहास गवाह है।

उन्होंने कहा की पार्टी चाहे सत्ता में रही हो या फिर विपक्ष में लेकिन यह पार्टी देश के हर गांव कस्बे में हर घर मे घुसी हुई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सत्ता में हैं लेकिन नॉर्थ- ईस्ट में उन्हें कोई नहीं पूछता, दक्षिण राज्यों में उन्हें कोई नहीं पूछता। आज कांग्रेस पार्टी सत्ता में हो या नहीं हो लेकिन कांग्रेस हर घर में मौजूद है। कोई पार्टी छोड़कर चला जाए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com