राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गहलोत ने BJP पर साधा निशाना
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गहलोत ने BJP पर साधा निशानाSocial Media

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, कही यह बात

आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने उस दौरान बीजेपी पर निशाना साधा है।

जयपुर, भारत। आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने स्व.राजीव गांधी को याद करते हुए भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।

अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान कहा कि, "राजीव जी एक नौजवान थे जो देश के प्रधानमंत्री बने, 21st सेंचुरी की बात करते हुए बताया कि, आज मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर का जो युग है देश में वो उन्हीं की देन है, जिस प्रकार संविधान में संशोधन किए 73वां-74वां उससे स्थानीय निकायों को, पंचायतीराज को जो अधिकार मिले वो सबके सामने हैं।"

उन्होंने कहा कि, "आज गांवों में सरपंच महिला बन रही हैं, दलित बन रहे हैं, पिछड़े बन रहे हैं, पहले ये संभव नहीं था, उस वक्त में बहुत बड़ी क्रांति हुई... राजीव जी की उपलब्धियों को हम आज भी याद करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।"

देश में पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को भुलाने का षड्यंत्र चल रहा: अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने इस दौरान कहा कि, "दुर्भाग्य इस बात का है देश में पिछली सरकारों के जो प्रधानमंत्री थे, जो उनका योगदान था उसको भुलाने का षड्यंत्र चल रहा है। शायद दुनिया में कोई देश नहीं होगा कि, अपनी विरासत में आप आकर बैठे, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बने हैं तो पुरानी विरासत को भुला ही दो, ये मैं पहली बार देख रहा हूं।"

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, "कल प्रधानमंत्री जी ने जो बोला है राजस्थान में इनकी कार्यकारिणी की बैठक में, एकदम यूटर्न कर लिया कि, हम विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे। अभी तो आग लगी है, पहले उसको बुझाओ, हमेशा ये आग लगाते हैं और कांग्रेस के लोग आग बुझाने का काम करते आए हैं आज तक, ये स्थिति है।

उन्होंने आगे कहा कि, "मैं समझता हूं कि, धीरे-धीरे लोग समझेंगे, हम खुद अपील करना चाहेंगे जनता से, देश की एकता के लिए, अखंडता के लिए, देश के विकास के लिए, जो पार्टी नीतियां रखती है, कार्यक्रम रखती है, सिद्धांत बनाए हुए हैं, उन पर चलो, देशहित में ये है।"

धर्म और जाति तो इतना माहौल बना देती है, अचानक झगड़े हो जाते हैं: गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि, "धर्म और जाति तो इतना माहौल बना देती है, अचानक झगड़े हो जाते हैं, कुछ भी हो सकता है, ये इतिहास गवाह है। इससे अलग हटकर हमें प्रेम-भाईचारा-स्नेह की, प्यार-मोहब्बत, अहिंसा की बात करनी पड़ेगी तब जाकर देश एक रहेगा, अखंड रहेगा, मान-सम्मान जो दुनिया में है वो कायम रहेगा, ये मेरा मानना है।"

उन्होंने कहा कि, "बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक का नाम राष्ट्रीय था, वो कार्यकारिणी राजस्थान के लिए थी। क्योंकि ये इतने घबरा गए हैं, इसलिए मैंने कहा कि इनके अध्यक्ष बार-बार राजस्थान में आ रहे हैं, जैसे ही हमने वहां अनाउंस किया उदयपुर का प्रोग्राम और इन्होंने इस कार्यकारिणी को अनाउंस कर दिया।"

उन्होंने कहा कि, "आपको याद होगा पहले इन्होंने कहा कि, 50 साल तक हमें कोई नहीं हिला सकता, 50 साल तक राज करेंगे हम लोग, ये कहा था.. 50 साल से अचानक 25 साल पर आ गए? इसीलिए मैंने कल कहा, सीधे 50 साल से 25 पर आए, हो सकता है कि, कल 5 पर आ जाएं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com