महाराष्ट्र: 80 घंटे CM बनने के पीछे भाजपा नेता का बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सिर्फ 80 घंटे के सीएम बने थे, इस मामले को लेकर उन्‍हीं की पार्टी के नेता अनंत हेगड़े ने एक बयान देते हुए चौंका देने वाला एक बड़ा खुलासा किया और यह वजह बताई...
Anant Hegde
Anant HegdePriyanka Sahu -RE

राज एक्‍सप्रेस। महाराष्ट्र की राजनीति में नई सरकार बनने के बाद व देवेंद्र फडणवीस के मुख्‍यमंत्री पद से हटते ही उनके खिलाफ कई तरह के खुलासे हो रहे हैं, इसी बीच देवेंद्र फडणवीस 80 घंटे के लिए CM बने, इस मामले को लेकर भाजपा के एक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े (Anant Hegde) ने चौंकाने वाला एक बड़ा खुलासा किया है।

क्‍या बोले अनंत हेगड़े?

दरअसल, भाजपा सांसद अनंत हेगड़े द्वारा यह कहा गया कि, "आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारा आदमी (फडणवीस) 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बना और उसके बाद इस्तीफा दे दिया। यह नाटक क्यों किया? क्या हमें नहीं पता था कि, हमारे पास बहुमत नहीं था और फिर भी वह सीएम बन गए। यह वह सवाल है जो हर कोई पूछता है।''

80 घंटे CM बनने की बताई यह वजह :

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार पर अनंत हेगड़े ने यह खुलासा करते हुए यह वजह बताई कि, फडणवीस को 80 घंटे के लिए CM इसलिए बनाया गया, ताकि वह करीब 40 हजार करोड़ रुपये केंद्र को वापस लौटा सकें।

अनंत हेगड़े ने यह भी बताया-

सीएम के पास करीब 40 हजार करोड़ की केंद्र की राशि थी, अगर 'कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना' (महा विकास अघाड़ी) सरकार सत्ता में आते, तो वे 40 हजार करोड़ का दुरुपयोग करते। इस कारण केंद्र सरकार के इस पैसे को विकास के लिए इस्तेमाल में लाया जा सके, इसके लिए यह ड्रामा किया गया। फडणवीस CM बने और 15 घंटे में वह 40,000 करोड़ रुपए वापस केंद्र में वापस ले गए।
अनंत कुमार हेगड़े

संजय राउत का फडणवीस पर हमला :

अनंत हेगड़े किए गए इस खुलासे के बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने इस देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट में लिखा- 'अनंत हेगड़े ने कहा है कि महाराष्ट्र के 40 हजार करोड़ को केंद्र तक वापस लौटाने के लिए फडणवीस को 80 घंटे का सीएम बनाया गया। यह महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है।'

हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दावे को नकार दिया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com