कश्मीर में DSP के गिरफ्तार मामले पर भाजपा-कांग्रेस ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर में दो आतंकियों के साथ DSP देवेंद्र सिंह के गिरफ्तार मामले पर भाजपा और कांग्रेस पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर पाक का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।
DSP के गिरफ्तार मामले पर भाजपा-कांग्रेस ने साधा निशाना
DSP के गिरफ्तार मामले पर भाजपा-कांग्रेस ने साधा निशानाPriyanka Sahu -RE

राज एक्‍सप्रेस। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से दो आतंकियों के साथ मिलीभगत के शक में डीएसपी देवेंद्र सिंह की गिरफ्तार होने के बाद इस मामले पर सियासत गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को लिया निशाने पर :

डीएसपी देवेंद्र सिंह के बहाने कांग्रेस पार्टी को केंद्र सरकार को निशाना साधने का एक ओर बहाना मिल गया, इसके तहत कांग्रेस ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। इसके बाद भाजपा ने इसका पलटवार करते हुए यह बात कही...

भाजपा ने पटलवार करते हुए कहा-

अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी पलटवार करते अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, कांग्रेस पार्टी हिंदुओं को आतंकी घोषित करना चाहती है। आतंक के मुद्दे पर धर्म लाकर राजनीति करना चाहती है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा आज मंगलवार को दोपहर में इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसके साथ ही संबित पात्रा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

इसी देश की पुलिस ने देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है, कानून अपना काम कर रहा है। कांग्रेस ने वही किया जिसमें वह सक्षम है, कांग्रेस ने एक बार फिर भारत पर हमला किया है और पाकिस्तान का पक्ष लिया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में धर्म को घुसाया, हिंदू आतंकवाद का शब्द भी कांग्रेस ने ही इजात किया था।
संबित पात्रा

इतना ही नहीं बल्कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस दौरान यह भी कहा कि, ‘‘कांग्रेस लंबे समय से ‘हिंदू पाकिस्तान’ की बात करती रही है, कांग्रेस हिंदुओं को आतंकवादी सिद्ध करने का प्रयास कर रही है और भारत को हिंदुओं से खतरा बता रही है। बटला हाउस एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस के रवैये पर सवाल खड़े होते रहे हैं।’’

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना :

इस दौरान संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि, टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ राहुल गांधी खड़े होते रहे हैं, कांग्रेस की ओर से इस मामले पर राजनीति की जा रही है। पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस अलग-अलग सवाल कर रही है, क्या कांग्रेस को इस बात पर शक है कि, पुलवामा आतंकी हमला पाकिस्तान ने नहीं किया था? अगर उन्हें संशय है तो देश के सामने कहें...

कांग्रेस-पाकिस्तान में कुछ तो रिश्ता है :

कांग्रेस को ऐलान करना चाहिए कि उन्हें देश की सेना पर विश्वास नहीं है, कांग्रेस और पाकिस्तान में कुछ तो रिश्ता है जो बार-बार वह उसी की भाषा बोलती है।
संबित पात्रा

वहीं, कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, ''अगर देविंदर सिंह इत्तफाक से देविंदर खान होता, तो RSS की ट्रोल टुकड़ी की प्रतिक्रिया कहीं ज़्यादा तीखी और मुखर होती, देश के दुश्मनों की धर्म, आस्था या रंग देखे बिना निंदा की जानी चाहिए।''

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com