भाजपा साजिशन जनहित से इतर मुद्दों को देती है हवा : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठे वादों से भ्रमित करती है और साजिशन जनहित से इतर मुद्दों को हवा देती है।
भाजपा साजिशन जनहित से इतर मुद्दों को देती है हवा : अखिलेश
भाजपा साजिशन जनहित से इतर मुद्दों को देती है हवा : अखिलेशSocial Media

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठे वादों से भ्रमित करती है और साजिशन जनहित से इतर मुद्दों को हवा देती है। श्री यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा के राजनीतिक स्वार्थ साधन का एजेंडा वैक्सीनेशन को भी 'इवेंट' बना देना है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 'विकास उत्सव' बनाकर भाजपा कौन-सा संदेश देना चाहती है। शुरू से ही भाजपा की नीयत राजनीतिक स्वार्थपूर्ति की दिखाई दी है। वैक्सीनेशन को भी भाजपाई रंग देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो लगाई जा रही है। यह वैक्सीनेशन अभियान तो कोविड संक्रमण से बचाव के लिए राष्ट्रीय अभियान के रूप में चलाने की बात थी तो उसमें राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाता तो इसकी गरिमा बढ़ती। विश्व के किसी भी देश में वैक्सीनेशन के अभियान में वहां के प्रधानमंत्री या राष्ट्राध्यक्ष का चित्र नहीं लगा फिर भारत में यह नए खेल किस राजनीतिक उद्देश्य से किए जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई वैक्सीन को शुरुआत में ही भाजपाई रंग देने और उसका श्रेय भाजपा नेतृत्व ने लेने का नियोजित प्रयास किया था। भाजपा इसे अपनी वैक्सीन क्यों बताती है। भाजपा ने तब अपनी आदत के अनुसार बात का बतंगड़ बना दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ''यह जनता के पैसे की वैक्सीन है। देश में जब 2.5 करोड़ प्रतिदिन वैक्सीन लगने की क्षमता है तो रोज लगती क्यों नहीं। समाजवादी सरकार के समय बने लोकभवन, इकाना स्टेडियम, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, कैंसर अस्पताल, मेट्रो रेल, लोहिया आवास आदि किए गए विकासकार्यों में समाजवादी सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपने चित्र नहीं लगवाए थे। भाजपा की राजनीतिक शुचिता, नैतिक मर्यादाओं और लोकतंत्र की स्वस्थ परम्पराओं के प्रति कोई आस्था नहीं है। भाजपा को लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ मंहगा पड़ेगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com