यूपी की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने की साजिश कर रही है भाजपा : अखिलेश

भाजपा को किसान विरोधी मानसिकता का बताते हुये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बंधक बनाने की साजिश कर रही है।
यूपी की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने की साजिश कर रही है भाजपा : अखिलेश
यूपी की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने की साजिश कर रही है भाजपा : अखिलेशSocial Media

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को किसान विरोधी मानसिकता का बताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बंधक बनाने की साजिश कर रही है। श्री यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा पूंजीपति परस्त नीति के चलते ही इस वर्ष गेहूं की फसल की बिक्री क्रय केन्द्रों पर नहीं हुई। पांच बड़ी कम्पनियों ने किसानों से औने पौने दाम पर गेहूं खरीद लिया। अब कम्पनियां अपना मुनाफा कमाने के लिए महंगे दामों पर आटा बाजार में बेचेंगी। इससे आम आदमी प्रभावित हो रहा है। भाजपा चंद पूंजीपतियों के हाथों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बंधक बनाने की साजिश कर रही है।

उन्होने कहा कि भाजपा और सरकार दोनों की मानसिकता किसान विरोधी है। किसानों की कीमत पर पूंजीघरानों का पोषण करने का उसका रिकॉर्ड जगजाहिर है। भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों पर जीप चढ़ा दी, जिसमें कई किसान मरे। इन सभी मामलों में भाजपा नेतृत्व पूरी तरह संवेदनशून्य बना रहा लेकिन लगता नहीं कि भाजपा सरकार ने इस सबसे कोई सबक सीखा हो।

श्री यादव ने कहा कि गन्ना किसानों का सहकारी चीनी मिलो पर अरबों रुपये बकाया है। खीरी की चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 13 अरब रुपये बकाया है। भाजपा सरकार लगातार बकाया राशि के बारे में झूठ बोलती जा रही है। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों में चीनी मिलों पर करोड़ों रूपये बकाया है। किसान बदहाली के शिकार हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को कई धोखे दिए हैं। अपने पांच साल पुराने संकल्प-पत्र में किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था। वादा पूरा करने की अवधि 2022 थी। इस अवधि के 6 माह भी बीत रहे हैं, पर अभी तक इन दावों की पूर्ति के कहीं कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, गरीबों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। जनता का भाजपा सरकार की कुनीतियों के विरूद्ध प्रतिरोध जारी रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com