हरियाणा विधानसभा
हरियाणा विधानसभाSocial Media

हरियाणा में भाजपा को मिल गयी है सत्ता की चाबी?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आयी है, उसे चुनाव में सबसे अधिक 40 सीटों पर जीत मिली है। जानिए कैसे प्रदेश में सरकार बना सकती है भाजपा?

राज एक्सप्रेस। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हरियाणा में तोड़ मोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। राज्य में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, सरकार बनने के लिए इनमें से 46 सीटें चाहिए, अभी किसी भी पार्टी के पास पूरी 46 सीटें नहीं हैं। इस आंकड़े के सबसे करीब भारतीय जनता पार्टी खड़ी है।

भाजपा को अब तक 2 निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल चुका है, जिससे वो 42 पर पुहंच गयी है। इसी के साथ 11 महीने पहले बनी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 10 सीटों के साथ हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

सबसे पहले जानते है नतीजों के बाद हरियाणा विधानसभा की स्थिति-

नतीजे के बाद हरियाणा विधानसभा की स्थिति
नतीजे के बाद हरियाणा विधानसभा की स्थितिSyed Dabeer Hussain-RE

हरियाणा में भाजपा के कई मंत्री चुनाव हार गए हैं। इस कारण से भाजपा को सरकार बनाने में जोड़-तोड़ की राजनीती करनी पड़ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश में दूसरे नंबर की पार्टी बन कर सामने आयी है।

भाजपा के पास 40 सीटें हैं, कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं 10 सीटों के साथ जेजेपी तीसरे स्थान पर है, निर्दलीय 7 और अन्य के खाते में 2 सीटें मिली हैं।

गैर-भाजपा दल एक हुए तो बन सकती है सरकार-

अगर हरियाणा में कांग्रेस गैर भाजपाई दलों को अपने साथ कर लेती है तो यहां कांग्रेस की सरकार बन सकती है। इस विषय पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सभी गैर भाजपाई दलों से एक साथ आने का निवेदन किया है। इन सभी दलों का एक जुट होना, मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर मुश्किल दिख रहा है।

भाजपा को अगर जेजेपी का समर्थन मिलता है तो वो हरियाणा में आसानी से सरकार बना सकते हैं। जेजेपी की ओर से कहा गया है कि, उनकी पार्टी किसी के पास नहीं जाएगी जिसे समर्थन चाहिए वे उनके पास आएं।

जेजेपी के संस्थापक एवं अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला कह चुके हैं कि, जो पार्टी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेगी एवं हरियाणा में रोज़गार के नए अवसर प्रदान करेगी, हमारा समर्थन उनको होगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलिग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलिग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com