लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है भाजपा : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है और कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है।
लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है भाजपा : अखिलेश
लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है भाजपा : अखिलेशSyed Dabeer Hussain - RE

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है और कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है। श्री यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी भुगतान, आय दुगनी करने के तमाम झांसे दिए पर उसे मिला कुछ नहीं। नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित एवं दुष्कर्म पीड़िता हैं। विकास अवरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की लम्बी फेहरिस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवा, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। झूठे दावे तो अब भाजपा में किसी को याद भी नहीं आते हैं।

डबल इंजन भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। राज्य में कानून व्यवस्था संकट में है। बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, विचलित करने वाली घटना है। रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश फेंकी गई।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही है। मुरादाबाद में मिड-डे मील में निकले कीड़े बच्चों ने खाना फेंका। सीतापुर में कागजों पर बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है। सुल्तानपुर में अव्यवस्था और गंदगी के बीच बच्चों का खाना पकता है।

भाजपा नेताओं और विधायकों का चारों ओर जनता लगातार विरोध कर रही है। गोरखपुर में सांसद और सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान भाजपा विधायकों का बहिष्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com