राजस्थान सियासी संकट पर भाजपा की कांग्रेस पर चुटकी
राजस्थान सियासी संकट पर भाजपा की कांग्रेस पर चुटकी Social Media

राजस्थान सियासी संकट पर भाजपा की कांग्रेस पर चुटकी- भारत जोड़ो हुआ नहीं, कांग्रेस तोड़ो हो गया

राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देकर कांग्रेस की चुटकी ले रहे है, साथ ही CM गहलोत पर भी निशाना साधते हुए यह बयान दिए।

राजस्थान, भारत। कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों के बीच राजस्थान में राजनीतिक संकट छाया हुआ है। इस दौरान राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देकर कांग्रेस की चुटकी ले रहे है।

अनिल विज ने अशोक गहलोत पर तंज कसा :

दरअसल, हरियाणा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा है। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि, ''जो (अशोक गहलोत) अपने प्रदेश को नहीं संभाल सकता, कांग्रेस उसे देश संभालने की जिम्मेदारी देना चाहती है। वैसे तो ये उनका निजी मामला है ,लेकिन जो भी चल रहा है उसको देखते हुए तो लगता है की कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं।''

अगर लोकतंत्र है तो सिद्धांत तो यह कहता है कि विधायकों का गुप्त मतदान कराकर मुखिया का चुनाव करना चाहिए।

हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री अनिल विज

तो वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि, ''भारत जोड़ो हुआ नहीं.. कांग्रेस तोड़ो हो गया।''

कांग्रेस में लोकतंत्र है ही नहीं :

इसके अलावा भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर कहा- कांग्रेस में लोकतंत्र है ही नहीं। इन्होंने जब भी इसका नाटक किया, पार्टी टूटने के कगार पर आ गई। लेकिन इसके अंदर राजस्थान की जनता पिस रही है। गाँव, गरीब, महिला, किसान, सब हर तरह से त्रस्त हैं। बेहतर होगा, जनता को राहत देने के लिए ये सच में त्यागपत्र दें।

कांग्रेस के सियासी पाखंड से प्रदेश का विकास ठप हुआ है, इस ठगी का जवाब 2023 में राजस्थान की जनता देगी। इतनी अनिश्चितता तो आज भारत-आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच में भी नहीं है, जितनी राजस्थान की कांग्रेस पार्टी में नेता को लेकर है।विधायकों की बैठकें अलग चल रही है,इस्तीफ़ों का सियासी पाखंड अलग चल रहा है। ये क्या राज चलाएंगे, कहां ले जाएंगे ये राजस्थान को, अब तो भगवान बचाए राजस्थान को। 

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com