BJP नेताओं ने केजरीवाल सरकार को घेरा
BJP नेताओं ने केजरीवाल सरकार को घेरा Social Media

दिल्‍ली प्रदूषण और यमुना नदी को लेकर BJP नेताओं ने केजरीवाल सरकार को घेरा, कही ये बात

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया, आदेश गुप्ता और परवेश साहिब सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्‍ली की सरकार को यमुना नदी और प्रदूषण को लेकर जमकर घेरा।

दिल्‍ली, भारत। दिल्ली में नगर निगम (MCD) चुनाव से पहले नेताओं का एक दूसरे पर कटाक्ष किए जाने का दौर लगातार जारी है। अब नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आज भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया, आदेश गुप्ता और परवेश साहिब सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें दिल्‍ली की सरकार को यमुना नदी और प्रदूषण को लेकर जमकर घेरा।

केजरीवाल जहां-जहां जाते हैं, वहां भ्रष्टाचार करते हैं और प्रदूषण फैलाते है :

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा- केजरीवाल हर बात पर राजनीति करते हैं, दिल्ली ही हवा कैसे स्वच्छ हो, इन्हें कोई मतलब नहीं है। अरविंद केजरीवाल जहां-जहां जाते हैं, वहां भ्रष्टाचार करते हैं और प्रदूषण फैलाते हैं।

इश्तिहारजीवी अरविंद केजरीवाल बिना ऑक्सीजन के रह लेंगे, लेकिन अखबार में अपनी तस्वीर नहीं देखेंगे तो उनके गले और फेफड़ों में दिक्कत हो जाएगी। साल में 700-800 करोड़ रुपए केजरीवाल विज्ञापन पर खर्च कर देते हैं।

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया

यमुना के लिए दिल्ली की सरकार अभिशाप हो गई है :

इस दौरान आदेश गुप्‍ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोले हुए यह कहा- 2015 में केजरीवाल ने वादा किया था कि यमुना को साफ किया जाएगा और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा। लेकिन 8 साल बाद भी न यमुना साफ हुई और न ही दिल्ली का प्रदूषण कम हुआ है। जो यमुना दिल्ली के लिए जीवनदायिनी है, आज उसी यमुना के लिए दिल्ली की सरकार अभिशाप हो गई है। दिल्ली सरकार की नाकामी की वजह से आज यमुना में इतनी गंदगी है।

दिल्ली के टैक्सपेयर्स का पैसा केजरीवाल अपने राजनीतिक कामों और विज्ञापनों के लिए उड़ा रहे हैं। वहीं जब बात युमना की साफ-सफाई की आती है तो केजरीवाल कहते हैं कि उनके पास यमुना को साफ करने के लिए पैसे नहीं हैं।

आदेश गुप्‍ता

तो वहीं, भाजपा नेता परवेश साहिब सिंह ने कहा कि, ''4 साल पहले अरविंद केजरीवाल शिओल गए थे, ये देखने कि नदी कैसे साफ होती है। तो आपको शिओल जाने की जरूरत नहीं है, आप बस साबरमती रिवरफ्रंट जाकर देख लीजिए। जो पैसा आपने विज्ञापन पर खर्च कर दिया है, उससे यमुना पर भी रिवरफ्रंट बन जाता।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com