भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय TMC कर सकते हैं ज्‍वाइन

बंगाल राज्‍य से आज ये बड़ी खबर सामने आ रही है कि, भाजपा को आज बड़ा झटका लग सकता है, क्‍योंकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय TMC कर सकते हैं ज्‍वाइन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय TMC कर सकते हैं ज्‍वाइनSocial Media

पश्चिम बंंगाल, भारत। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में हारने के बाद एवं तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में तनातनी के बीच ये बड़ी खबर सामने आ रही है कि, भाजपा को आज एक ओर बड़ा झटका लग सकता है, क्‍योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस में जा सकते हैं।

टीएमसी में शामिल हो सकते हैं मुकुल रॉय :

दरअसल, हाल ही में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी का पता चला है कि, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय टीएमसी में शामिल हो सकते हैं और उनके (मुकुल रॉय) शामिल होने के संबंध में फैसला आज कोलकाता में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी बैठक के बाद लिया जाएगा।

भाजपा के बड़े नेता मुकुल रॉय की घर वापसी की तैयारी :

कहा जा रहा है कि, भाजपा के बड़े नेता मुकुल रॉय ने घर वापसी यानी टीएमसी में वापस लौटने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि, वे आज दोपहर अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।

क्‍यों BJP छोड़ TMC में जा रहे मुकुल रॉय :

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के BJP छोड़ TMC में जाने की संभावना को लेकर अब ये सवाल भी उठता है कि, आखिर क्‍यों BJP छोड़ रहे हैं मुकुल रॉय। तो इस बारे में सूत्रों का कहना है- पश्चिम बंगाल भाजपा में सुवेंदु अधिकारी का कद लगातार बढ़ रहा है। उन्हें नेता विपक्ष भी बनाया गया है। ऐसे में मुकुल रॉय की बेचैनी लगातार बढ़ रही थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी में लौटने का मन बना लिया।

CM बनर्जी से कर सकते है मुलाकात :

इसके अलावा मुकुल रॉय आज दोपहर के वक्‍त करीब तीन बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि, इस बैठक में अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, मुकुल रॉय बीजेपी में आने से पहले तृणमूल कांग्रेस में महासचिव थे। 2017 में वह बीजेपी में शामिल हुए थे। दल-बदलने वाले टीएमसी के कई पूर्व नेताओं ने पिछले कुछ हफ्तों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे में लौटने की इच्छा प्रकट की है, इनमें पूर्व विधायक सोनाली गुहा और दीपेंदु विश्वास आदि प्रमुख नेता हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com