भाजपा ने भारत के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू को बताया जिम्मेदार
भाजपा ने भारत के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू को बताया जिम्मेदारSocial Media

भाजपा ने भारत के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू को बताया जिम्मेदार- कांग्रेस ने किया पलटवार

भाजपा ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर वीडियो जारी कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। तो वहीं, भाजपा के वीडियो पर कांग्रेस ने पलटवार किया।

दिल्ली, भारत। आज 14 अगस्त को भारत ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ है। 14 अगस्त, 1947 की तारीख को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान देश विभाजन को लेकर राजनीति भी हो रही है। आज भाजपा ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर वीडियो जारी कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

भाजपा ने भारत के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताया :

इस दौरान भाजपा ने वीडियो में 1947 की घटनाओं पर अपना वर्जन जारी किया और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए भारत के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताया। भाजपा का यह वीडियो सात मिनट है, जिसमें मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग की पाकिस्तान बनाने की मांग के आगे नेहरू को झुकने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, ''देश को बांटने के लिए आधुनिक दौर के सावरकर और जिन्ना का प्रयास आज भी जारी है।''

भाजपा ने अपने ट्वीट में वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- जिन लोगों को भारत की सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता, मूल्यों, तीर्थों का कोई ज्ञान नहीं था, उन्होंने मात्र तीन सप्ताह में सदियों से एक साथ रह रहे लोगों के बीच सरहद खींच दी. उस समय कहां थे वे लोग जिन पर इन विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने की जिम्मेदारी थी?

भाजपा के वीडियो पर कांग्रेस ने किया पलटवार :

तो वहीं, भाजपा की ओर से जारी किये गए इस वीडियो को लेकर कांग्रेस की ओर से पलटवार भी किया गया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि, ''14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के पीछे प्रधानमंत्री की वास्तविक मंशा सबसे दर्दनाक ऐतिहासिक घटनाओं को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com