चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करना भाजपा की रणनीति : अखिलेश
चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करना भाजपा की रणनीति : अखिलेशSyed Dabeer Hussain - RE

चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करना भाजपा की रणनीति : अखिलेश

अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा की रणनीति चुनाव को जटिल बनाने और चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की है।

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने का चुनाव बताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति चुनाव को जटिल बनाने और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की है।

अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में भाजपा का आचरण हर तरह से अमर्यादित और लोकलाज से परे है। भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो सिर्फ चुनाव लड़ता है, विकास तथा जनहित से उसका तनिक भी लेना देना नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को भाजपा सरकार ने जानबूझकर कमजोर किया है जबकि पिछली समाजवादी सरकार ने बुनियादी ढांचों के विस्तार देने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में सरकारी साधनों का पूरी तरह दुरुपयोग करने के बाद भी समाजवादी विजय रथ यात्रा का भाजपा मुकाबला नहीं कर सकी। सपा की सफल रैलियों से डरी भाजपा अब साजिशों में जुट गई है। एक समाजवादी रथ छह भाजपाई रथों पर भारी पड़ गया है। जनता का प्रबल समर्थन समाजवादी पार्टी को मिला है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समाजवादी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सभी की जिम्मेदारी है कि बिना समय गंवाए घर-घर दर-दर पर समाजवादी पार्टी के लिए दस्तक दें। समाजवादी प्रत्येक से निवेदन करेंगे कि 2022 का चुनाव लोकतंत्र के साथ विकास के लिए भी हो रहा है। समाजवादी पार्टी की जीत से ही खुशहाली और समृद्धि के रास्ते खुलेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com