दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद पासवान ने दिया यह बड़ा बयान

दिल्ली में आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान ने पार्टी नेताओं को शपथ दिलाई। बैठक के बाद चिराग पासवान का बयान भी आया, जिसमें उन्होंने यह कहा...
दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद पासवान ने दिया यह बड़ा बयान
दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद पासवान ने दिया यह बड़ा बयानSocial Media

बिहार, भारत। बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में चाचा-भतीजे में सियासी संघर्ष परिवार, पार्टी के बाद अब चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। तो वहीं, चिराग पासवान ने आज रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की, जिसमें यह फैसला लिया गया है।

बैठक में नेताओं को दिलाई शपथ :

इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान ने पार्टी ने नेताओं को शपथ दिलाई। तो वहीं, बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा- आज दिल्ली में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया है कि, निष्कासित लोग पार्टी सिंबल का इस्तेमाल न करें। इस बात पर भी चर्चा की गई है कि, एलजेपी के स्वर्गीय नेता रामविलास पासवान को भारत रत्न मिले और बिहार में उनकी बड़ी प्रतिमा बनाई जाए।

LGP में चिराग गुट की बैठक में रविवार को यह तय हो गया है कि, कार्यकारिणी में बहुमत किसके साथ है। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने दिल्ली से दूरभाष पर दावा किया कि, कार्यकारिणी सदस्‍य चिराग के साथ हैं। पारस गुट द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्यकारिणी और विभिन्न प्रकोष्ठों को भंग किए जाने के सवाल पर कहा कि, यह हास्यास्पद है। पार्टी से निष्कासित पशुपति कुमार पारस को अधिकार नहीं है कि, वे कार्यकारिणी या प्रकोष्ठों को भंग करें।

अब चुनाव आयोग करेगा फैसला :

दरअसल, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में टूट के बीच चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस दोनों ही खुद को पार्टी का असली नेता बता रहे हैं। अब LJP का असली वारिस कौन होगा, यह फैसला शायद अब चुनाव आयोग ही करेगा। चिराग पासवान ने चुनाव आयोग में चाचा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को असंवैधानिक बताया, साथ ही 77 सदस्यों की लिस्ट भी दी है। बीते दिन शनिवार को ही चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर स्पीकर के सामने अपना पक्ष रखा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co