CM गहलोत
CM गहलोतSyed Dabeer Hussain - RE

NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है: CM अशोक गहलोत

राजस्थान CM गहलोत ने कहा- NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। नागरिकों की आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजस्थान, भारत। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों में आतंकवादी कुछ ना कुछ साजिशों को अंजाम देकर घाटी में अशांति का माहौल बना रहे है। जम्मू कश्मीर में लगातार ही नागरिकों की हत्या की खबर सामने आ रही, जिसको लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन पर निशाना साधा है।

NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है :

दरअसल, आज गुरुवार को कुलगाम जिले में आतंकियों ने बैंक कर्मचारी पर गोलीबारी की। आतंकियों ने आज बैंक मैनेजर पर गोलीबारी कर हत्या की वह राजस्थान का रहने वाला है, उसकी पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना बयान दिया और कहा- NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इतना ही नहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बयान में आगे यह भी कहा कि, "जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।"

बता दें कि, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आज आतंकवादियों ने कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में एक बैंक कर्मचारी (प्रबंधक) पर गोलीबारी की। इस आतंकी घटना में उन्हें गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं। जब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, इलाकाही देहाती बैंक के एक बैंक मैनेजर को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी, जब वह कुलगाम में आरेह मोहनपोरा शाखा में ड्यूटी पर था।बैंक मैनेजर की पहचान राजस्थान के विजय कुमार के रूप में हुई है।

CM गहलोत
जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों ने कुलगाम में एक बैंक कर्मचारी पर की गोलीबारी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com