CM अशोक गहलोत
CM अशोक गहलोतSocial Media

7 पीढ़ियां आ जाएंगी तो भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनेगा: CM अशोक गहलोत

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम, देश किस दिशा में जाएगा कोई नहीं जानता, जिस रूप में आज ये पूरा मुल्क चल रहा है ये बहुत ही चिंताजनक स्थिति है।

राजस्‍थान, भारत। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बुधवार को आईसीसी मुख्यालय में विशेष प्रेस वार्ता की और देश के मौजूदा हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- जो हालात हैं देश में वो चिंताजनक हैं,एक तरफ राहुलजी को 5 दिन तक 50 घंटे पूछताछ की गयी,ऐसा कभी हुआ नहीं, राहुलजी ने भी जिस रूप से ED को फेस किया वो भी बेमिसाल है, 50 घंटे लगातार पूछताछ,लंच पर जाने को भी अलाऊ न करना,साढ़े12-पौने1 बजे रात तक रोके रखना तमाम रिकॉर्ड पहली बार बन रहे है। जिस प्रकार पुलिस का रवैया था वो भी बेमिसाल था आज तक ऐसा रवैया पुलिस का कभी सामने नहीं आया, पॉलिटिकल मूवमेंट होते हैं, उसको फेस करती हैं विपक्षी पार्टियां,ये पहली बार है कि पुलिस द्वारा टार्गेट कर करके कांग्रेस नेताओं को चुन-चुन कर उनके साथ मिसबिहेव किया गया, कई जगह पिटाई भी हो गयी।

उनको थानों के अंदर,रात को 12-1-1बजे छोड़ा गया ये पहली बार पुलिस का आतंक देख रहे है, यह एक चिंता की स्थिति है,मैं समझता हूं ये पुलिस की रिहर्सल है देश के लिए जब तानाशाही आएगी पूरी तरह तब किस प्रकार का व्यवहार करना है,उसकी रिहर्सल करने का पुलिस को जो मौका दिया गया है वो खतरनाक है।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

  • मैं मीडिया के साथियों को धन्यवाद देना चाहूंगा, उनकी मेहनत को उनके हौसले को क्यूंकि उन्होंने भी 5 दिन तक जो संघर्ष देखा है, उनके साथ दुर्व्यवहार भी हुआ है, ऐसा कभी नहीं हुआ कि कांग्रेस हैडक्वार्टर में अंदर घुस जाए पुलिस और पिटाई करके बाहर लाए मीडिया वालों को भी और लोगों को भी।

  • राज्य सरकार में जो विपक्ष है वो बीजेपी है, आंदोलन करती है अभी उन्होंने आंदोलन किया राजस्थान में क्या अगर आपके दिल्ली के व्यवहार को देखकर आपकी तरह BJP के जो हैडक्वार्टर स्टेट में है उसके अंदर हमारी पुलिस घुसे,कार्यकर्ताओं को पीटकर बाहर निकाल दे ये शोभा देता है क्या? अच्छा है क्या? ये कौनसी परम्परा पैदा कर रहे हैं ये लोग, बहुत खतरनाक परम्पराएं स्थापित कर रही है बीजेपी।

  • देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम, देश किस दिशा में जाएगा कोई नहीं जानता, जिस रूप में आज ये पूरा मुल्क चल रहा है ये बहुत ही चिंताजनक स्थिति है, इसको हमें समझना पड़ेगा और इसका मुकाबला करें, जब तक जनता साथ नहीं देगी तब तक राजनीतिक पार्टियां अकेली कुछ नहीं कर सकती हैं।

  • जनता को सत्य का साथ देना चाहिए, कांग्रेस जनता के साथ में है। कांग्रेस के प्रोग्राम, पॉलिसी और प्रिंसिपल इस संविधान के साथ में मिले हुए हैं।

  • धर्म के नाम पर देश बन सकते हैं, पर देश एक व अखंड रहेगा ये कोई गारंटी नहीं है हमने अपने पड़ोस में देखा है। धर्म के नाम पर जो ये भड़का रहे हैं लोगों को आप सोचिए इनकी सोच क्या है.. क्या धर्म के नाम पर,हिंदू धर्म के नाम पर ये हिंदू राष्ट्र बनाकर इस देश को एक व अखंड रखेंगे? रख पाएंगे?

  • कहते हैं कांग्रेस मुक्त भारत बना देंगे, आप क्या कांग्रेस मुक्त भारत बनाओगे.... इनकी 7 पीढ़ियां आ जाएंगी तो भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनेगा, ये कांग्रेस और देश की जो भावना है वो एक सी है, ठीक है सत्ता में आए-नहीं आए वो अलग बात है उसके कई कारण होते हैं।

  • जो आप देख रहे हो धर्म के नाम पर जो हालात बन गए हैं देश के अंदर, तो वो एक भावना आ गई कब तक रहेगी वो? महंगाई भयंकर है,बेरोजगारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है देश में, आर्थिक स्थिति गर्त में जा रही है, पता नहीं किस दिशा में हम जाएंगे, आने वाले वक्त में क्या फ्यूचर है देश के नौजवानों का।

  • वो आपने देख लिया अभी अग्निपथ को लेकर, क्या गुड गवर्नेंस इसे कहते हैं कि आप स्कीम को गुप्त रखो अग्निपथ को, अचानक आप युवाओं के सामने उसको पेश कर दो, जिन्होंने एग्जाम दे दिए, फिजिकल टैस्ट दे दिया, इंतजार कर रहे थे नौकरी का, अचानक पता लगा कि नई स्कीम आ गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com