भाजपा का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है: CM भूपेश बघेल
भाजपा का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है: CM भूपेश बघेलSocial Media

भाजपा का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों...

छत्तीसगढ़, भारत। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेसियों का विरोध रुक ही नहीं रहा है और उनकी पार्टी के नेताओं का बयान दिए जाने का सिलसिला जारी है। अब हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बयान दिया है।

पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों... क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है वो है राहुल गांधी। हमसे कहा गया कि, केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं। किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे...ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी।

पूरे देश में जो हालात है वो सबके सामने हैं। तीन दिन से हम लोग दिल्ली में है और पहले दिन 200 लोगों को अनुमति दी गई, कल कुछ नेताओं को अनुमति दी गई और आज तो हद हो गई कि हम अपने स्टाफ को भी नहीं ला सकते हैं, लेकिन उन्हें ये बहुत महंगा पड़ेगा। आप कार्यकर्ता-नेता को कार्यालय में आने से प्रतिबंध लगा रहे हैं। आप किसी को एक सीमा तक दबा सकते हैं उससे ऊपर नहीं। पूरा देश इस घटना को बेहद करीब से देख रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भाजपा का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे यह भी कहा- देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए... ये होता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com