सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणियां करना किसी भी पार्टी को शोभा नहीं देता: CM गहलोत

आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) की पुण्यतिथि है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामनिवास बाग में आयोजित पुष्पांंजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोतSocial Media

राज एक्सप्रेस। आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) की पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस खास मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रामनिवास बाग में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

बता दें कि, अशोक गहलोत ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर रामनिवास बाग स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा दिए गए योगदानों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधा।

अशोक गहलोत ने कही यह बात:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान कहा कि, "सोशल मीडिया राजीव गांधी लेकर आए थे। आज जवाहर लाल नेहरू के बारे में जो निम्न स्तरिय बातें सोशल मीडिया के जरिए की गई है, आप सोच सकते हैं कि यह नई पीढ़ी को क्या प्रेरणा देंगी। करोड़ों रुपए खर्च करके सोशल मीडिया पर इस प्रकार की हरकते होती है।"

राजस्थान CM ने आगे कहा कि, "पूरे देश में टीमें बैठी हुई हैं। हम भी पोस्ट करते हैं तो ऐसे कमेंट आते हैं कि, उन्हें पढ़कर भी हम क्या करें। राजनीति और विचारधारा के आधार पर आप अटैक करें, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, आप व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणियां करोगे तो यह किसी भी पार्टी को शोभा नहीं देता।"

ग्रामीण खेलों के आयोजन को लेकर कही यह बात:

अशोक गेहलोत ने अशोक चांदना के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, "पहले भी स्टेट लेवल पर ग्रामीण खेलों का आयोजन किया था और अब बजट घोषणा के अनुसार भी वह बड़े स्तर पर खेलों का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें इतिहास बनेगा कि गांव के 30 लाख लोग उस खेल में शामिल होंगे, जिनमें कबड्डी,हॉकी और कई सारे खेल हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com